फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actors and technicians from Bengali film industry hold protest over RG Kar Medical College rape case

Bengali Film Industry: सड़कों पर उतरे बंगाली फिल्म उद्योग के लोग, कोलकाता रेप केस की घटना का किया विरोध

Sun, 08 Sep 2024 10:53 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 08 Sep 2024 10:53 PM IST
सार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना का विरोध करते हुए बंगाली फिल्म उद्योग के अभिनेताओं और तकनीशियनों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Actors and technicians from Bengali film industry hold protest over RG Kar Medical College rape case
बंगाली फिल्म उद्योग के अभिनेताओं और तकनिशियनों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

विस्तार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना के बाद से ही पूरे देश में आक्रोश और विरोध का माहौल बना हुआ है। लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। इस घटना में पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। मनोरंजन जगत के कई लोगों ने इस घटना पर मुखर होकर अपना पक्ष रखा है। कुछ दिन पहले निर्माता और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री भी इस मामले में एक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने थे। अब बंगाली फिल्म उद्योग के अभिनेताओं और तकनीशियनों ने भी अपना विरोध जताया है और प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं।
विज्ञापन


न्याय की मांग के लगाए नारे
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई शर्मनाक घटना के विरोध में रविवार को बंगाली फिल्म उद्योग से जुड़ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में अभिनेता और तकनीशियनों ने हिस्सा लिया। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान न्याय की मांगी की। वह काले रंग के कपड़ो में गले में तख्ती लटकाए नजर आएं, जिसपर बंगाली में नारे लिखे थे। इस दौरान उन्हें “वी वॉन्ट जस्टिस!” का नारा लगाते हुए भी सुना गया।
विज्ञापन

GOAT: 'गोट' में विजय ने खुद नहीं निभाया अपना युवा किरदार, अभिनेता का नाम जानकर होगी हैरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक अग्निहोत्री ने जताया था विरोध
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में घटित अमानवीय घटना को लेकर ‘कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक और निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री भी सड़को पर लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन में उतरे थे और न्याय की मांग की थी। विवेक अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलते हुए नजर आते हैं।


बंगाल की राजनीति और व्यवस्था पर विवेक ने उठाए थे गंभीर सवाल
विवेक अग्निहोत्री ने एएनआई से बातचीत के दौरान बंगाल की राजनीति और व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था, 'हम सभी कोलकाता में बैठे हैं, लेकिन मैंने बहुत सफर किया है। अपने अनुभव से, मैं बिना किसी शर्म या डर के कह सकता हूं कि यौन शोषण और महिलाओं के खिलाफ हिंसा सहित सभी आपराधिक गतिविधियां जिलों और गांवों में इन राजनीतिक दलों के कार्यालयों से संचालित होती हैं। यौन हिंसा समाज और परिवारों को हतोत्साहित करती है, और इसे वोट बैंक में बदलना यहां सबसे आसान और सुरक्षित तरीका माना जाता है।
Honey Singh: हनी सिंह ने गुलजार के गाने 'बीड़ी' को बताया महिला विरोधी, कहा- मुझे ही क्यों निशाना बनाया जाता है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed