फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Robyn Bernard Passes Away at 64 She Played Terry Brock On General Hospital

Robyn Bernard: 'जनरल हॉस्पिटल' फेम रोबिन बर्नार्ड का निधन, 64 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Thu, 14 Mar 2024 04:18 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 14 Mar 2024 04:18 PM IST
सार

रोबिन बर्नार्ड का निधन हो गया है। उन्हें हिट सीरीज 'जनरल हॉस्पिटल' में टेरी ब्रॉक की भूमिका के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन
Actress Robyn Bernard Passes Away at 64 She Played Terry Brock On General Hospital
रोबिन बर्नार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री रोबिन बर्नार्ड का निधन हो गया है। उन्होंने 64 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्हें हिट सीरीज 'जनरल हॉस्पिटल' में टेरी ब्रॉक की भूमिका के लिए जाना जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोबिन बर्नार्ड का मंगलवार, 12 मार्च को निधन हो गया था। बर्नार्ड को कैलिफोर्निया के सैन जैसिंटो में मृत पाया गया था। फिलहाल उनकी मौत कैसे हुई इसका खुलासा नहीं किया गया है। खबर के अनुसार, उनके निधन का कारण अभी तक पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


12 मार्च को पाई गई थीं मृत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिवरसाइड काउंटी शेरिफ कार्यालय द्वारा रोबिन बर्नार्ड के निधन की पुष्टि की गई। कहा जा रहा है कि मंगलवार, 12 मार्च को सुबह 4 बजकर आठ मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। बर्नार्ड की पहचान उनकी उंगलियों के निशान से की गई हैं। पुलिस को मौत की जांच के संबंध में एक कॉल मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।  
विज्ञापन


Chhota Bheem and The Curse of Damyaan: छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान का टीजर रिलीज, इस दिन पर्दे पर होगी रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शो से रोबिन को मिली थी पहचान
टेक्सास में जन्मीं रोबिन बर्नार्ड ने 1980 के दशक में छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने दिवा, द फैक्ट्स ऑफ लाइफ, साइमन एंड साइमन और टूर ऑफ ड्यूटी जैसे कई टीवी शोज में अभिनय किया था। हालांकि अभिनेत्री को उनके करियर में बड़ा ब्रेक 1984 में मिला, जब उन्होंने शो जनरल हॉस्पिटल को साइन किया था। इस शो में उन्होंने टेरी ब्रॉक की भूमिका निभाई थी। दर्शकों ने शो में उनके किरदार को खूब पसंद किया था। 

आखिरी बार इस शो में आई थीं नजर 
'जनरल हॉस्पिटल' के 140 से अधिक एपिसोड में वह नजर आई थीं। रोबिन बर्नार्ड आखिरी बार इस शो में साल 1990 में नजर आई थीं। वहीं, बर्नार्ड आखिरी बार साल 2002 में वॉयस फ्रॉम हाई स्कूल में एक मनोवैज्ञानिक की भूमिका निभाते हुए नजर आई थीं।  

महारानी बन पर्दे पर छाईं ये हसीनाएं, रॉयल लुक से किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed