फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Meenakshi Seshadri talked about late Vinod Khanna how he used to have fun on the film set and more

Meenakshi Seshadri: मीनाक्षी बोलीं- सबको साथ लेकर चलते थे विनोद खन्ना, जानें फिल्म सेट पर कैसे करते थे मस्ती

Mon, 12 Aug 2024 09:12 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 09:12 AM IST
सार

मीनाक्षी शेषाद्रि और विनोद खन्ना ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। एक हालिया साक्षात्कार में मीनाक्षी ने विनोद खन्ना के बारे में कई बातें बताई।
 

विज्ञापन
Actress Meenakshi Seshadri talked about late Vinod Khanna how he used to have fun on the film set and more
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : इंस्टाग्राम @iammeenakshiseshadri

विस्तार

'दामिनी', 'हीरो', 'घातक', 'जुर्म', 'परिवार' और 'घर हो तो ऐसा' समेत कई फिल्मों में अभिनय करने वाली दिग्गज अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि और दिवंगत विनोद खन्ना की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। मीनाक्षी ने एक हालिया साक्षात्कार में बताया कि उनके और विनोद खन्ना के बीच अच्छा तालमेल हुआ करता था। इस मौके पर उन्होंने अपनी और विनोद खन्ना से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें भी साझा की।

विज्ञापन


Sara Ali Khan Birthday: छोटी उम्र में सारा अली खान ने कमाया बड़ा नाम, अपने दम पर बनीं करोड़ों की मालकिन
विज्ञापन


विनोद खन्ना विनम्र और शांत इंसान थे: मीनाक्षी 
मीनाक्षी शेषाद्रि ने काम के दौरान सहजता से पेश आने के लिए विनोद खन्ना की तारीफ की। मीनाक्षी उन्हें एक विनम्र इंसान मानती हैं और कहती हैं कि विनोद खन्ना सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाले आदमी थे। उन्होंने विनोद खन्ना को एक शांत आदमी भी करार दिया। लहरें रेट्रो को दिए साक्षात्कार में मीनाक्षी ने कहा कि जब वो विनोद खन्ना के साथ काम कर रही होती थी, तो उनके पिता फिल्म के सेट पर आया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Deadpool and Wolverine: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पार किया एक अरब डॉलर की कमाई का आंकड़ा, अब 'जोकर' को पछाड़ेगी

फिल्म के सेट पर सुनाया करते थे एडल्ट चुटकुले
मीनाक्षी ने साक्षात्कार में एक दिलचस्प बात बताते हुए कहा कि जब किसी फिल्म के सेट पर विनोद खन्ना, मीनाक्षी और उनके पिता मौजूद होते थे तो वे तीनों लंच के दौरान एडल्ट चुटकुले सुनाया करते थे। मीनाक्षी कहती हैं कि अपने व्यक्तित्व के इस पहलू को वो किसी दूसरे आदमी को दिखाने में सहज नहीं थी। हालांकि, मीनाक्षी ने विनोद खन्ना को अपना बढ़िया दोस्त होने का दावा भी नहीं किया। मालूम हो कि मीनाक्षी शेषाद्रि और विनोद खन्ना ने 'पुलिस और मुजरिम', 'क्षत्रिय',  'महादेव', 'सत्यमेव जयते', 'जुर्म' और 'हमशक्ल' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया था।

Bioscope: नसीर को पूरी फिल्म के मिले सिर्फ 15 हजार, विधु ने संभाला प्रोडक्शन, सुधीर मिश्रा बने असिस्टेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed