फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Disha Patani Sister Khushboo Reaction On Women Reservation Bill defeat in Lok Sabha

'कितने साल और? आखिर कितना इंतजार'; महिला आरक्षण कानून के पास न होने से दिशा पाटनी की बहन खुशबू का फूटा गुस्सा

Sat, 18 Apr 2026 10:06 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 18 Apr 2026 10:06 AM IST
सार

Women Reservation Bill Defeated: महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका। लंबी बहस और मतभेदों के बीच शुक्रवार को यह बिल लोकसभा में गिर गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह विधेयक दो-तिहाई सदस्यों द्वारा पारित नहीं हो सका। इस पर अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने निराशा जाहिर की है। 

विज्ञापन
Actress Disha Patani Sister Khushboo Reaction On Women Reservation Bill defeat in Lok Sabha
खुशबू पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन संशोधन विधेयक पर लंबी और गहन चर्चा के बाद शुक्रवार को (17 अप्रैल) मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका। यह बिल महिला आरक्षण कानून में संशोधन लाने के लिए लाया गया था, लेकिन बिल को पास करने के लिए दो-तिहाई वोट की आवश्यकता होती है। महिला आरक्षण कानून पास नहीं हो पाने पर राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खुशबू पाटनी ने भी इस पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


कहा- 'आखिर कितने वर्ष और इंतजार'?
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशूब पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे तमाम मसलों पर अपनी राय देती हैं। हाल ही में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि आखिर कितना इंतजार और करना होगा? खुशबू पाटनी ने विरोध दर्ज कराया है कि कब तक सिर्फ महिलाएं ही सहती रहेंगी और अपने अधिकारों से वंचित रहेंगी। खुशबू का कहना है कि वर्षों से महिलाओं के हक में लाए जा रहे बिल के बारे में सुना, लेकिन इतने साल बीत गए लेकिन बिल लागू नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन

खुशूब बोलीं- 'बुढ़ापे तक इंतजार ही न करती रहूं'
खुशूब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ लाइनें लिखी हैं। उन्होंने लिखा है, 'कितना और इंतजार? कभी जनगणना ने रोका, कभी परिसीमन ने रोका, कभी किसी राजनीतिक बहस ने रोका। आज तक महिला आरक्षण बिल लागू नहीं हो सका। सबको पता है 2026 में परिसीमन फ्रीजिंग हट जाएगी, तब भी कोई समाधान नहीं। ये समस्या हमारी है या राजनीतिक पार्टियों की? कितने साल और इंतजार करना होगा? 2035 तक। जब पैदा हुई तब सुना था, आज भी सुन ही रही हूं। ऐसा नहीं हो बुढ़ापे में भी सुनती रहूंगी'।



कौन हैं खुशबू पाटनी?
बता दें कि खुशबू पाटनी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। फिलहाल वे बतौर फिटनेस कोच काम करती हैं। खुशबू महिलाओं से जुड़े हर मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए महिला सुरक्षा की न सिर्फ बात करती हैं, बल्कि महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी देती हैं। खुशबू पहली बार रियलिटी शो 'ट्राइबवर्स' में दिख रही हैं। शो जियो हॉटस्टार पर टेलीकास्ट हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed