{"_id":"6832f3d484f304d2e00c6d6b","slug":"actress-ayesha-khan-shares-pictures-of-old-days-school-and-house-see-photos-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayesha Khan: पुराने घर और स्कूल को अभिनेत्री ने किया याद, बोलीं- यहीं से 17 साल की आयशा की बदली जिंदगी...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ayesha Khan: पुराने घर और स्कूल को अभिनेत्री ने किया याद, बोलीं- यहीं से 17 साल की आयशा की बदली जिंदगी...
Sun, 25 May 2025 04:12 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 25 May 2025 04:12 PM IST
सार
Ayesha Khan Pictures: हाल ही में भारतीय अभिनेत्री आयशा खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया है।
विज्ञापन
आयशा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
सनी देओल अभिनीत फिल्म 'जाट' से चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री आयशा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें वो किसी बुजुर्ग महिला के साथ दिख रही हैं और उन्हें खूब प्यार दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ पुराने दिनों की याद को भी ताजा किया है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
आज्जी से मिली आयशा खान
अभिनेत्री आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं हैं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस किसी अत्यंत बुजुर्ग महिला को गले लगाए दिख रही हैं और एक तस्वीर में वह उनसे बातें भी कर रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर किसी वृद्धाश्रम की लग रही हैं। इसके साथ आयशा ने कैप्शन में लिखा, ‘आज्जी से मिली, उनसे मिलकर हर बार ऐसा लगता है की अभी हमने जिंदगी देखी ही कितनी है। आज्जी कहती है कि सूखी रहा, जो आया है संसार में वो एक दिन चला भी जाएगा, किस बात का घमंड, कैसा गुरूर?’
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
पुराने स्कूल और पुराने घर को किया याद
अभिनेत्री ने अपने बचपन के स्कूल का भी दौरा किया और साथ ही अपना पुराना घर भी देखा, जिसकी तस्वीर भी एक्ट्रेस ने शेयर की है। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने सबके बारे में कैप्शन में बताया भी है। स्कूल के बारे में आयशा ने कहा, 'अपना स्कूल देखा बाहर से, क्योंकि गर्मी की छुट्टियां चल रही है तो अंदर जा नहीं पाए, बस यादें ताजा हो गईं।’ इसके अलाव एक्ट्रेस के घर के बारे में बताया, ‘अपने दोनों पुराने घर देखे, जहां बचपन बीता, और एक घर जहां से 17 साल की आयशा ने फैसला किया था के जिंदगी में कुछ बड़ा करना है। मां-बाप को बेहतर जिंदगी देनी है, वो गली अब भी वैसी ही है। गली जहां, किसी के घर कुछ हो जाए तो पूरा मोहल्ला इखट्ठा हो जाता है।'
यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने सेना को दान किए इतने करोड़, कहा- उनके बलिदान का भुगतान नहीं कर सकते
आयशा खान के बारे में
आयशा खान बिग बॉस 17 से मशहूर हैं और वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के तौर पर भी जानी जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री को सनी देओल अभिनीत फिल्म 'जाट' में भी देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।