Kudi Haryane Val Di: 'लगा था सोनम ही क्यों', क्या सोनम पर नहीं था यशपाल शर्मा को भरोसा? अभिनेता ने दिया जवाब
पंजाबी अभिनेता सह गायक एमी विर्क की आगामी फिल्म 'कुड़ी हरियाणे वल दी' का सोमवार को ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म में काम कर रहे अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया कि जब उन्हें पता लगा कि अभिनेत्री सोनम बाजवा हैं तो उन्हें हैरानी हुई थी।
विस्तार
मशहूर पंजाबी अभिनेता सह गायक एमी विर्क और अभिनेत्री सोनम बाजवा की सुपरहिट जोड़ी फिर से पर्दे पर नजर आने वाली है। ये जोड़ी पंजाबी-हरियाणवी एंटरटेनर फिल्म 'कुड़ी हरियाणे वल दी' में एक बार फिर साथ आ रही है, जो 14 जून, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म पंजाबी और हरियाणवी में दो अलग नामों से रिलीज होगी। इसमे पंजाब और हरियाणा दोनों की संस्कृति दिखाई जाएगी। पंजाबी में फिल्म का शीर्षक 'कुड़ी हरियाणे वल दी' है, जबकि हरियाणवी में फिल्म का शीर्षक 'छोरी हरियाणे आली' है। आज, 27 मई को इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान यशपाल शर्मा ने सोनम के काम के प्रति लगन की तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
Fahadh Faasil: 'आवेशम' अभिनेता फहद फाजिल का खुलासा, 41 की उम्र में पता चला, है ये बीमारी
'सोनम ने काफी लगन से किया है काम'
फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता यशपाल शर्मा भी अहम भूमिका में हैं। ट्रेलर रिलीज के दौरान जब उनसे फिल्म में काम करने का अनुभव पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें यह फिल्म करने में काफी मजा आया। इस बीच अभिनेत्री सोनम बाजवा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सोनम ने फिल्म में बहुत लगन के साथ काम किया है। अभिनेता ने कहा,"जब मुझे पता चला कि फिल्म का नाम कुड़ी हरियाणे वल दी है और मैं कुड़ी का पिता हूं और कुड़ी सोनम बनी हैं, तो मुझे हैरानी हुई कि सोनम ही क्यों? हालांकि, बाद में मैंने देखा कि सोनम ने काफी लगन से काम किया। वह हर सीन को और बेहतर करना चाहती थी, दो-तीन टेक और देना चाहती थीं"।
Sikandar: क्या 'कटप्पा' से भिड़ने वाले हैं सलमान? 'सिकंदर' पर आई ये बड़ी अपडेट
राकेश हर सीन का अभिनय कर बताते थे- योगराज
ट्रेलर रिलीज के मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। फिल्म में सोनम और एमी के अलावा हरियाणवी सुपरस्टार अजय हुड्डा, दिग्गज अभिनेता यशपाल शर्मा, मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह,हरदीप गिल, सीमा कौशल, हनी मट्टू, दीदार गिल आदि भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को राकेश धवन निर्देशित कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान योगराज ने राकेश के निर्देशन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राकेश हर सीन को अभिनय कर बताते थे, जिससे उन्हें काफी मदद मिली। उन्होंने कहा,'जिस तरह राकेश बताते हैं अगर कोई उसका 60 प्रतिशत भी अभिनय में ले आए तो उसका काम पूरा हो जाएगा'। बताते चलें कि फिल्म 'कुड़ी हरियाणे वल दी' कुश्ती और खेल की दुनिया पर केंद्रित एक कॉमेडी, रोमांस एंटरटेनर है, जिसमें पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाले कलाकार काम कर रहे हैं।
Aranmanai 4: तमिल-तेलुगु में धूम मचा चुकी है तमन्ना-राशि की 'अरनमनई 4', अब इस दिन हिंदी में होगी रिलीज