फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hindi version of Tamannaah Bhatia Raashii Khanna and Sundar C starrer Aranmanai 4 will realease on 31 may

Aranmanai 4: तमिल-तेलुगु में धूम मचा चुकी है तमन्ना-राशि की 'अरनमनई 4', अब इस दिन हिंदी में होगी रिलीज

Mon, 27 May 2024 03:23 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 27 May 2024 03:23 PM IST
सार

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'अरनमनई 4' जल्द ही हिंदी में रिलीज होने वाली है। तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का हिंदी ट्रेलर साझा कर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Hindi version of Tamannaah Bhatia Raashii Khanna and Sundar C  starrer  Aranmanai 4 will realease on 31 may
अरनमनई 4 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुंदर सी द्वारा निर्देशित फिल्म 'अरनमनई 4' एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। फिल्म में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया,राशि खन्ना और सुंदर सी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म इस साल ही 3 मई को तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों को जबर्दस्त प्यार मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। अब यह फिल्म हिंदी में भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)


31 मई को हिंदी में रिलीज होगी 'अरनमनई 4'
क्षेत्रीय भाषा में रिलीज होने और सौ करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार करने के बाद फिल्म अब हिंदी भाषी दर्शकों के दिल को जीतने आ रही है। फिल्म को हिंदी में 31 मई को रिलीज किया जाएगा। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के हिंदी ट्रेलर को साझा किया है। उनके फैंस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि फिल्म फिर से एक बार अपना जादू बिखेरने में कामयाब हो जाएगी। हिंदी में बावेजा स्टूडियोज इसे रिलीज कर रहा है। 
Panchayat 3: अगर समाधान ना मिलता तो बढ़ सकती थी मुश्किलें, 'पंचायत 3' के निर्माताओं को हुई थी ये अनोखी समस्या
'अरनमनई' सीरीज चौथी कड़ी है ये फिल्म
यह मशहूर 'अरनमनई' फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी है। 'अरनमनई 4' इस फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म को समीक्षकों से भी मिश्रित और सकरात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि हिंदी दर्शकों को यह फिल्म कितना पसंद आती है। फिल्म में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना के अलावा सुंदर सी,वेनेला किशोर, सुनील, योगी बाबू, श्रीनिवास रेड्डी , केएस रवि कुमार सहित कई शानदार कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण खुशबू सुंदर और एसीएस अरुण कुमार ने किया है। वहीं, फिल्म में हिपहॉप तमिझा ने संगीत दिया है। 
इमरान हाशमी नहीं बल्कि ये एक्टर था 'मर्डर' के लिए पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed