फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actor Soubin Shahir dance moves with his son and niece on Monica song of coolie ranveer singh praises him

Soubin Shahir: ‘कुली’ के गाने ‘मोनिका’ पर बच्चों के साथ थिरके मलयालम एक्टर सौबिन, रणवीर सिंह ने की तारीफ

Thu, 11 Sep 2025 01:09 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 11 Sep 2025 01:09 PM IST
सार

Soubin Shahir Dance Viral Video: हाल ही में मलयालम अभिनेता-निर्देशक सौबिन शाहिर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपने बेटे और भतीजी संग 'कुली' फिल्म के 'मोनिका' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
actor Soubin Shahir dance moves with his son and niece on Monica song of coolie ranveer singh praises him
सौबिन शाहिर और रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मलयालम अभिनेता सौबिन शाहिर इस समय चर्चा में आ गए हैं। वजह है उनका एक वीडियो, जिसमें वो अपने बेटे और भतीजी संग डांस करते दिख रहे हैं। अभिनेता सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘कुली’ के ‘मोनिका’ गाने पर थिरक रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी उनकी तारीफ की है। आइए देखें वीडियो।

विज्ञापन

डांसिंग वीडियो आया सामने
सौबिन शाहिर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेटे ओरहान और भतीजी संग थिरकते नजर आ रहे हैं। अभिनेता के डांस मूव्स ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। एक्टर हॉफ पैंट-टीशर्ट के साथ कैप लगाए दिख रहे हैं। सौबिन भी बच्चों के साथ उनकी मस्ती में मगन दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shabin Shahir (@shabin.shahir)

 

रणवीर सिंह ने की तारीफ
इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस के कमेंट्स आने लगे। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी कमेंट सेक्शन में रिएक्ट किया। उन्होंने हंसी और तारीफ करने वाली इमोजी शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। इसके अलावा मलयालम अभिनेत्री मंजू वारियर ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया दी।

यह खबर भी पढ़ें: Demon Slayer Infinity Castle: रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में छाई 'डेमन स्लेयर’, ओटीटी पर देख सकते हैं सीरीज

सौबिन शाहिर 'कुली' में आए थे नजर
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित, 'कुली' फिल्म में सौबिन शाहिर नजर आए हैं। उन्होंने अपनी भूमिका से दर्शकों का दिल जीतने का काम किया। 

इन कलाकारों से सजी है 'कुली'
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार स्टारकास्ट है। फिल्म में रजनीकांत अपने अंदाज में देवा के किरदार को जीवंत करते हैं, तो वहीं नागार्जुन ने सायमन नाम के विलेन की भूमिका अदा की है। पूजा हेगड़े और श्रुति हासन ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं आमिर खान के कैमियो ने भी दर्शकों के लिए एक सरप्राइज का काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed