फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Rajpal Yadav Angry On Ranveer Allahbadia Due To Recent Controversy

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया पर फूटा राजपाल यादव का गुस्सा, बोले- ‘कला को इतना घिनौना मत बनाइए…’

Wed, 12 Feb 2025 05:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 12 Feb 2025 05:36 PM IST
सार

इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी का मामला चर्चा में है। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई है। इस मुद्दे पर अब एक्टर राजपाल यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए, क्या कहा राजपाल ने?

विज्ञापन
Actor Rajpal Yadav Angry On Ranveer Allahbadia Due To Recent Controversy
राजपाल यादव-रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में एक शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। यह मुद्दा चर्चा में है। हाल ही में कई कॉमेडियन ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। इसी बीच एक्टर राजपाल यादव ने भी रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर गुस्सा जाहिर किया है। 

विज्ञापन

गुस्साए नजर आए राजपाल यादव 
रणवीर इलाहाबादिया की विवादित और अश्लील टिप्पणी पर राजपाल यादव कहते हैं, ‘ ऐसे वीडियो देखने में भी शर्म आती है। हम ऐसे देश में रहते हैं, जहां माता-पिता को सम्मान दिया जाता है। लेकिन सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में हमारी युवा पीढ़ी को ये क्या हो गया है? ये कैसे लोग हैं, जो अपने मां-बाप को भी नहीं छोड़ते हैं। इनको काउंसलिंग की जरूरत है।’

विज्ञापन


कला को खराब कर रहे हैं 
राजपाल यादव आगे कहते हैं, ‘कला को इतना घिनौना मत बनाइए कि आप जैसे कुछ लोगों की वजह से ऑडियंस कला से ही नफरत करने लग जाए। संभालो अपने आपको, अपने माता-पिता का सम्मान करो। समाज की इज्जत करो। शर्म आती है, उन लोगों पर भी, जो इस तरह का कंटेंट देखते हैं और बनाते हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा का ध्यान रखने की सलाह दी
एएनआई को दिए इंटरव्यू में भी राजपाल यादव कहते हैं, ‘हम लोग कलाकार हैं, हम अपने काम से, बातों से देश की सेवा करते हैं। हमें रिश्तों का मजाक उड़ाकर किसी का मनोरंजन नहीं करना चाहिए, यह बिल्कुल गलत बात है। मैं तो उसी को कंटेंट, आर्ट मानता हूं, जो बच्चे, बूढ़े और जवान सभी को हंसाए, जिसे सब साथ बैठकर देख सकें। इसलिए मैं नए कलाकारों से कहना चाहता हूं कि अपनी सीमा का ध्यान रखिए, फिर सब कुछ आपको हासिल होगा।’ 


क्या है पूरा मामला 
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना 'इंडियाज गॉट लेंटेट' नाम का एक शो चलाते हैं। इस शो में अलग-अलग फील्ड के जज बुलाए जाते हैं, वो प्रतियोगियों को जज करते हैं। उन पर टिप्पणी पर भी करते हैं। हाल ही में समय रैना के इस शो पर बतौर जज आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बातें होने लगी। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। कई शहरों में इनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मंगलवार को रणवीर इलाहाबादिया के घर पर मुंबई पुलिस की एक टीम भी पहुंची है। आगे उन पर कार्यवाही की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed