मोहनलाल की 'वृषभा' के लिए दर्शकों को करना होगा इंतजार, आगे खिसकी रिलीज डेट, जानिए अब कब दस्तक देगी फिल्म?
Vrusshabha Release Date: सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'वृषभा' इस महीने यानी अक्तूबर में रिलीज होने वाली थी। मगर, अब इसके लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा।
विस्तार
अभिनेता मोहनलाल के फैंस को दिवाली पर तोहफा मिलने वाला था। अक्तूबर में सुपरस्टार की फिल्म 'वृषभा' जो रिलीज होने वाली थी। मगर, अब इस फिल्म के लिए इंतजार थोड़ा बढ़ गया है। दरअसल, फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। अब यह फिल्म थिएटर्स में कब दस्तक देगी? जानिए
इस तारीख को होगी रिलीज
फिल्म 'वृषभा' नवंबर में रिलीज होगी। यह फिल्म 6 नवंबर, 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। फिल्म को मलयालम, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर नई रिलीज डेट की जानकारी दी है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'धरती हिल रही है। आसमान जल रहा है। नियति ने अपना योद्धा चुन लिया है।'वृषभा' 6 नवंबर को रिलीज होगी'। फिल्म के पोस्टर पर नेटिजन्स सकारात्मक रिएक्शन दे रहे हैं और अभिनेता को बधाई दे रहे हैं।
The ground shakes. The sky burns. Destiny has chosen its warrior. #Vrusshabha arrives on 6th November! #RoarOfVrusshabha #VrusshabhaOn6thNovember#SamarjitLankesh @ursnayan @raginidwivedi24 @Connekktmedia @balajimotionpic #AbishekSVyasStudios @FilmDirector_NK #ShobhaKapoor… pic.twitter.com/emyiIFJ5uR
— Mohanlal (@Mohanlal) October 9, 2025
ये सितारे आएंगे नजर
इस पैन इंडिया फिल्म में मोहनलाल लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में मोहनलाल के अलावा समरजीत लंकेश, रागिनी द्विवेदी और नयन सारिका भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म में अन्य कलाकारों के नाम का अभी एलान होगा बाकी है। इस फिल्म का निर्देशन नंद किशोर ने किया है।
एयरपोर्ट पर मां का हाथ थामे दिखे जयदीप अहलावत, फैंस ने लुटाया प्यार; ट्रोलर्स बोले- ‘सब व्यूज के लिए’
दादासाहेब से किया गया सम्मानित
फिल्म 'वृषभा' का निर्माण एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत किया जा रहा है। बता दें कि मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को हाल ही में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता को यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिला।