फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Fahadh Faasil film Aavesham Box Office Collections crossed 100cr mark worldwide new record in Malayalam

Fahadh Faasil: ‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले भंवर सिंह शेखावत का बवाल, फाफा की इस फिल्म ने बटोर लिए सौ करोड़

Wed, 24 Apr 2024 02:06 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 02:06 PM IST
सार

'आवेशम' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 59.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि 40.75 करोड़ रुपये विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कमाए है। 

विज्ञापन
Actor Fahadh Faasil film Aavesham Box Office Collections crossed 100cr mark worldwide new record in Malayalam
फिल्म 'आवेशम' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फाहिद फाजिल की फिल्म 'आवेशम' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। मोटी कमाई के साथ-साथ फिल्म का नाम एक नए रिकॉर्ड के साथ भी जुड़ गया है। दरअसल, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ऐसा करने वाली यह मलयालम सिनेमा के इतिहास की सातवीं फिल्म है। इस रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के बाद फिल्म से जुड़े सभी लोग काफी खुश है। बता दें कि फहाद फाजिल ने फिल्म 'पुष्पा' में भंवर सिंह शेखावत नाम के आईपीएस अधिकारी का किरदार निभाया है। फिल्म के दूसरे भाग 'पुष्पा 2: द रूल' में पुष्पा बने अल्लू अर्जुन और भंवर सिंह शेखावत के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। दर्शकों को इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन


'आवेशम' की कमाई के पूरे आंकडें
'आवेशम' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 59.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि 40.75 करोड़ रुपये विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कमाए है। इन आंकड़ों की बदौलत फिल्म का कुल कारोबार 100.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। ऐसे में इस बात की चर्चा तेज हो चली है कि 'आवेशम' जल्द ही 'आदुजीविथम' को भी पीछे छोड़ सकती है।
विज्ञापन


Varun Dhawan Birthday: 37वें जन्मदिन पर वरुण धवन ने मां के साथ काटा केक, मां ने बेटे पर जमकर लुटाया प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन


फहाद फाजिल की हो रही तारीफ
'आवेशम' में अभिनेता फहाद फाजिल के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। लोगों को फिल्म खूब भा रही है। यही वजह है कि फिल्म ने केवल 13 दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट केवल 20 करोड़ रुपये का है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन जीतू माधवन ने किया है। इस फिल्म के लेखक भी जीतू ही है। इस फिल्म में फहाद फासिस के साथ-साथ रोशन शनावास, हिपस्टर, साजिन गोपू और मिथुन जयशंकर ने भी अभिनय किया है।

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने फहाद फाजिल की 'आवेशम' पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मै डरी हुई थी और हंस भी रही थी'

100 करोड़ कमाने वाली सात में से चार फिल्में इसी साल हुई रिलीज
एक मजेदार बात यह है कि 100 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली सात फिल्मों में से चार फिल्में तो इसी साल रिलीज हुई हैं। इनमें 'प्रेमालु', 'मंजुम्मेल बॉयज' और 'आदुजीविथम' शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'प्रेमालु' लगभग तीन करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने 136 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, 'मंजुम्मेल बॉयज' का बजट 20 करोड़ रुपये का था और इसने 236 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। 'आदुजीविथम' 60 करोड़ रुपये में बनी थी और इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Aarti Singh: कश्मीरा शाह ने गोविंदा को भांजी आरती की शादी में भेजा न्योता, क्या बंद होगी मामा-भांजे की तकरार?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed