फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Anupam kher praises indian army operation sindoor on terrorism and also appeal to indian citizens

Anupam Kher: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए अभिनेता ने देशवासियों से की अपील, बोले- ‘अब हम चुप नहीं रहते…’

Thu, 08 May 2025 08:15 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 08 May 2025 08:15 AM IST
सार

Anupam Kher Reaction on Operation Sindoor: बुधवार के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के नौ ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत उन्हें नेस्तनाबूत कर दिया। अब अभिनेता अनुपम खेर ने सेना की सराहना करते हुए देश की जनता से अपील की है।

विज्ञापन
Actor Anupam kher praises indian army operation sindoor on terrorism and also appeal to indian citizens
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

विस्तार

भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आंतकियों पर इस जवाबी कार्रवाई से पूरा देश गदगद है, सभी इसकी सरहाना कर रहे हैं। भारतीय सिनेमा इंड्स्ट्री के तमाम सेलेब्स अपनी सेना की शौर्यता की तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी कहा कि अब भारत चुप नहीं रहता, वह जवाबी कार्यवाई करना  जानता है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा और लोगों से क्या की अपील। 

विज्ञापन


अब भारत चुप नहीं रहता
पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर बात करते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर देर रात एक वाडियो पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा, 'भारत सरकार और भारतीय सेना के सहयोग से आज एक निर्णायक कदम उठाया गया है। हमारा देश एक शांतिप्रिय राज्य होते हुए भी अपने नागरिकों और वीर जवानों पर हुए कायराना हमले पर मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। वो दिन गए जब हम चुप रहते थे, लेकिन आज का भारत बदल चुका है। ये कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ और न्याय के लिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)




यह खबर भी पढ़ें: Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर की पोस्ट, क्या बाद में एडिट करके बंद किया कमेंट सेक्शन?

देशवासियों को याद दिलाई जिम्मेदारी
आगे बातचीत करते हुए अभिनेता ने कहा,  'इस हालात पर हमारी भी कुछ जिम्मेदारियां बनती है। हम सोशल मीडिया पर  किसी भी संदेश को बिना जांचे-परखे ना शेयर करें क्योंकि यह देशवासियों में डर और कन्फ्युजन फैलाने का काम करते हैं।' इसके साथ ही एक्टर ने कहा, 'किसी भी सैन्य गतिविधियों को साझा ना करें और सिर्फ सरकार द्वारा आधिकारिक जानकारी का पालन करें, अफवाहों से दूर रहें। भारत सरकार के द्वारा दिए जा रहे सभी आदेशों को मानें और लोगों की मदद करें।'

यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: 'मैं एक शहीद की बेटी हूं, पहलगाम में जो हुआ इसे हमने करीब से देखा', बोलीं निमरत कौर

एकजुट रहने की अपील
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने आगे कहा, 'एक-दूसरे की मदद करें क्योंकि ये समय है एकजुट रहने का। भारतीय सेना अपना काम कर रही है और हमें अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान रखना है। साथ ही अंत में अभिनेता ने भारत पर गर्व कहते हुए कहा, जय हिंद। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed