फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Nimrat Kaur Reaction on Operation Sindoor says We closely observed what happened in Pahalgam

Operation Sindoor: 'मैं एक शहीद की बेटी हूं, पहलगाम में जो हुआ इसे हमने करीब से देखा', बोलीं निमरत कौर

Wed, 07 May 2025 11:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 May 2025 11:45 PM IST
सार

Actor Nimrat Kaur On Operation Sindoor: आतंकियों के खिलाफ चलाए गए भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर अभिनेत्री निमरत कौर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे इस ऑपरेशन का समर्थन करती हैं।

विज्ञापन
Actor Nimrat Kaur Reaction on Operation Sindoor says We closely observed what happened in Pahalgam
निमरत कौर - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें ध्वस्त कर दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने समर्थन जताया है। उनका कहना है कि पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, वह उन्होंने करीब से देखा है।

विज्ञापन

'समझ सकती हूं एक परिवार में क्या-क्या बदलाव आते हैं'
निमरत कौर का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो हुआ वह बहुत ही दुखद था। उन्होंने वह मंजर करीब से देखा है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में निमरत ने कहा, 'पहलगाम में जो कुछ हुआ, उसे हमने करीब से देखा। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। मैं एक शहीद की बेटी हूं और मैंने 1994 में कश्मीर में अपने पिता को खो दिया था। मैं अच्छी तरह समझ सकती हूं कि एक परिवार में क्या-क्या बदलाव आते हैं'।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं- 'आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए'
निमरत ने आगे कहा 'ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सरकार और सशस्त्र बलों ने कल रात पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर चलाया। मैं इस ऑपरेशन का पूरा समर्थन करती हूं। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। जिंदगियां बर्बाद हो जाती हैं। शांतिपूर्वक तरीके से लोग जहां छुट्टियां मनाने गए, वहां ऐसी दुखद घटना हुई। हमारा एक ही मकसद है कि ऐसी दुखद घटनाएं न हों'।

विज्ञापन

1994 में कश्मीर में शहीद हुए निमरत के पिता
निमरत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने आतंक के खिलाफ भारतीय सेना के एक्शन पर प्रतक्रिया देते हुए लिखा, 'हम हमारी सेना के साथ हैं। एक देश। एक मिशन। जय हिंद। आपरेशन सिंदूर'। बता दें कि निमरत कौर के पिता मेजर भूपिंदर सिंह थे। वे भारतीय सेना में अधिकारी थे और 1994 में कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Nimrat Kaur (@nimratofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed