{"_id":"66c33f1ad591fe69fe0b6dab","slug":"abhishek-banerjee-share-his-experience-on-working-with-amitabh-in-section-84-he-wanted-to-act-with-irrfan-khan-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abhishek Banerjee: पूरी बात सुने बिना ही बिग बी के साथ काम करने को राजी हो गए थे अभिषेक, सेट पर किया था ये काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Abhishek Banerjee: पूरी बात सुने बिना ही बिग बी के साथ काम करने को राजी हो गए थे अभिषेक, सेट पर किया था ये काम
Mon, 19 Aug 2024 06:18 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:18 PM IST
सार
अभिषेक बनर्जी ने अमिताभ बच्चन के साथ 'सेक्शन 84' फिल्म में काम करने के अनुभव को साझा किया है। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने बिग बी के साथ काम करने के लिए एक झटके में हां कह दिया था।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
विस्तार
अभिषेक बनर्जी की नई फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले चार दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 204 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। अभिषेक बनर्जी अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं। वो अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुके हैं, जिससे जुड़े अनुभव को उन्होंने हाल ही में साझा किया है।
विज्ञापन
Stree 2 Gross Collection: 'स्त्री 2' ने दुनियाभर में बेचीं 283 करोड़ की टिकटें, दिखा श्रद्धा कपूर का असल धमाका
विज्ञापन
'सेक्शन 84' में किया था अमिताभ के साथ काम
अभिषेक बनर्जी ने 'सेक्शन 84' फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। इसमें निमरत कौर और डियाना पेंटी ने भी अभिनय किया था। अभिषेक ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत तेजी से हां कह दिया था। निर्देशक रिभु दासगुप्ता ने जैसे ही उन्हें फोन पर बताया कि बिग बी के साथ एक फिल्म बनने जा रही है तो अभिषेक ने पूरी बात सुने बिना ही तुरंत काम करने के लिए हां कह दिया था।
विज्ञापन
Kolkata Doctor Case: 'अपनी पत्नी से माफी मांगो', डॉक्टर दुष्कर्म मामले में पोस्ट करने पर ट्रोल हुए PAK अभिनेता
अमिताभ को याद रहते हैं अपने सह-कलाकारों के डायलॉग
फिल्म की शूटिंग के दौरान, जब अमिताभ बच्चन सेट पर पधारे थे तो अभिषेक बनर्जी बाकायदा उस पल को कैमरे में कैद किया था। अभिषेक ने बताया कि अमिताभ बच्चन को अपने डायलॉग के साथ-साथ अपने सह-कलाकारों के सवांद भी याद रहते हैं। इसलिए रिहर्सल के दौरान डायलॉग बोलते वक्त अटकने से बचने के लिए उन्होंने कई दिनों तक अनुशासन के साथ काम किया था। बातचीत में अभिषेक ने बताया कि वो इरफान खान के साथ भी काम करना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा हो नहीं पाया।
Indian Films on Historcial characters: बीते पांच वर्षों में आईं वो फिल्में, जो ऐतिहासिक किरदारों पर थीं आधारित