फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stree 2 Box Office Collection Shraddha Kapoor starrer earned 283 crores in the weekend know day wise earning

Stree 2 Gross Collection: 'स्त्री 2' ने दुनियाभर में बेचीं 283 करोड़ की टिकटें, दिखा श्रद्धा कपूर का असल धमाका

Mon, 19 Aug 2024 05:49 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 19 Aug 2024 05:49 PM IST
सार

'स्त्री 2' की वीकेंड की कमाई के आंकड़े सामने आ गए है। फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। 
 

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Shraddha Kapoor starrer earned 283 crores in the weekend know day wise earning
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

विस्तार

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की नई फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रखा है। यह फिल्म जिस हिसाब से कलेक्शन कर रही है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि ये आने वाले दिनों में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ने के मूड़ में है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और इसने 283 करोड़ रुपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इसी बीच फिल्म निर्माताओं ने इसके पहले चार दिनों की कमाई के आंकड़ें भी जारी कर दिए है।

विज्ञापन


Angry Young Men: क्यों की अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘जंजीर? जया बच्चन का कैमरे पर पहली बार खुलासा
विज्ञापन


चार दिनों में इतनी हुई वर्ल्डवाइड कमाई
'स्त्री 2' का निर्माण दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया गया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सप्ताहंत की कमाई के आंकड़ों को साझा करते हुए मैडॉक ने बताया कि फिल्म ने वीकेंड पर वर्ल्डवाइड (ग्रॉस) 283 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें से 240 करोड़ रुपये का कलेक्शन तो अकेले भारत में ही हुआ है और 43 करोड़ का विदेशी बॉक्स ऑफिस पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त से 18 अगस्त के बीच किया इतने करोड़ का कलेक्शन
'स्त्री 2' 15 अगस्त, 2024 को रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन 64.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसमें पेड प्रीव्यू की कमाई भी शामिल है। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसने 35.3 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को कमाई में और भी इजाफा देखने को मिला और इसने तीसरे दिन 45.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार के दिन तो फिल्म का अलग ही जलवा दिखाई दिया। फिल्म ने चौथे दिन 58.2 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए सभी को चौंका दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)




दूसरे दिन से लगातार बढ़ रही है कमाई
दूसरे दिन से 'स्त्री 2' की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। अपने इस दमदार प्रदर्शन से 'स्त्री 2' ने भारत में 204 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने भी अभिनय किया है।

Aparshakti Khurana: अपारशक्ति खुराना की फिल्म 'बर्लिन' ओटीटी पर देगी दस्तक, जासूसी दुनिया में लिपटी है कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed