फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhay Deol completes 19 years in industry actor shares a note says Still feels like it was only yesterday

Abhay Deol: इंडस्ट्री में 19 साल बिताने के बाद भी अभय देओल के पास नहीं है यह चीज, अभिनेता ने जताया अफसोस!

Tue, 05 Mar 2024 11:26 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Mar 2024 11:26 AM IST
सार

अभिनेता अभय देओल को इंडस्ट्री में आए पूरे 19 साल हो गए हैं। उनका कहना है कि आज भी ऐसा लगता है मानों यह कल की बात हो।

विज्ञापन
Abhay Deol completes 19 years in industry actor shares a note says Still feels like it was only yesterday
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभय देओल को इंडस्ट्री में 19 साल हो गए हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में फिल्म ''सोना ना था' से डेब्यू किया था। करीब दो दशक की अपनी इस बॉलीवुड यात्रा को लेकर अभय देओल का कहना है कि ऐसा लगता है मानो कल की ही बात हो। अभय देओल का कहना है कि उन्होंने कुछ भी अलग नहीं किया है। अभय देओल ने बाकायदा एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर नोट लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि वे खुद के प्रति हमेशा ईमानदार रहे और बाजार के दबाव से बचते रहे।

विज्ञापन

Huma Qureshi: हुमा को मिली 'महारानी' से अलग पहचान, बोलीं- अब मैं अपनी मर्जी से फीस दोनों चार्ज कर सकती हूं..
विज्ञापन


खुद को नहीं बनाया ब्रांड
अभय देओल ने कहा कि उन्होंने हमेशा विज्ञापनों और पीआर के दबाव को नजरअंदाज किया है। एक्टर ने लिखा, 'मैंने 19 साल पहले फिल्म 'सोचा ना था' से बॉलीवुड डेब्यू किया। ऐसा लगता है कि यह तो कल की ही बात है! यह काफी सीखने वाला दौर रहा। हम कितने मासूम और भोले थे। हालांकि, मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने बाजार की मांगों के आगे झुककर विज्ञापन और पीआर के जरिए खुद को एक ब्रांड के रूप में स्थापित नहीं किया'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajiv Mehta: 'शाहरुख की पठान में कुछ भी नहीं था फिर भी फिल्म चली', खिचड़ी 2 की असफलता पर बोले राजीव

इस बात की है खुशी
अभय ने आगे कहा, 'लेकिन, मैं 19 साल बाद भी यहां हूं और अभी भी फिल्में बना रहा हूं। इसके लिए मैं बेहद शुक्रगुजार हूं। और... मैंने जो फिल्में चुनीं, उससे मैं एक ब्रांड बन गया। मैंने अपने लिए जो भी चुना, उससे सफलता और असफलता दोनों देखी हैं। मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी है और इसके जरिए कई सबक सीखे हैं। मैं जैसा भी हूं उसमें बहुत सहज हूं और खुश हूं'। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)



अभय ने जताई यह ख्वाहिश
हालांकि, अभय देओल को कुछ चीजों को लेकर पछतावा भी है। जैसे कि उनका अपना स्टाइलिस्ट न होगा। एक्टर ने कहा, 'मेरी ख्वाहिश है कि मुझे फिल्म के लिए अपना खुद का स्टाइलिस्ट मिल जाए और कोई मुझे बताए कि मेरे साइड बर्न के कारण मैं 70 के दशक के p@orn st@r जैसा दिखता हूं'! बात करें फिल्म 'सोचा ना था' की तो यह एक रोमांटिक कॉमडी फिल्म थी। इसमें अभय देओल के साथ आयशा टाकिया और अपूर्वा झा भी नजर आईं। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था।
Dulquer Salmaan: कमल हासन की 'ठग लाइफ' से बाहर हुए दुलकर सलमान? सामने आई यह बड़ी वजह
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed