फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maharani 3 Actress Huma Qureshi said Rani Bharti gave her new identity and will remain a memorable character

Huma Qureshi: हुमा को मिली 'महारानी' से अलग पहचान, बोलीं- अब मैं अपनी मर्जी से फीस दोनों चार्ज कर सकती हूं..

Tue, 05 Mar 2024 10:33 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 05 Mar 2024 10:33 AM IST
सार


हुमा कुरैशी फिल्म 'डेढ़ इश्किया' से लेकर 'बदलापुर' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। हुमा 'महारानी' के नए सीजन के बारे में बात करते हुए कहती हैं, यह सीजन पिछले सभी सीजन के मुकाबले बोल्ड और बेहतर है।

विज्ञापन
Maharani 3 Actress Huma Qureshi said Rani Bharti gave her new identity and will remain a memorable character
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हुमा कुरैशी इन दिनों बॉलीवुड में सुर्खियां बटोर रही हैं। जल्द ही उनका ओटीटी शो 'महारानी' का तीसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है। 'महारानी' शो ने हुमा के करियर को एक नई उंचाई दी है। अपने इस शो के प्रमोशन के दौरान हुमा अपने करियर के उतार-चढ़ाव और फ्यूचर प्लान के बारे में मीडिया से बातें करती दिखाई दीं। 
विज्ञापन


'महारानी' से मिली अलग पहचान 
हुमा कुरैशी ने साल 2012 में फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपने शुरूआती दिनों को याद करते हुए हुमा कहती हैं, 'मुझे लोग मेरी पहली फिल्म के बाद पहचानने लगे थे। मैं कई बड़ी फिल्मों का भी हिस्सा रही हूं, लेकिन जो संतुष्टि मुझे 'महारानी' करके मिली है वह मुझे पहले कभी नहीं महसूस हुई। मुझे 'महारानी' की वजह से एक अलग पहचान मिली है।'
विज्ञापन


Shah Rukh Khan: राम चरण पर टिप्पणी कर सुर्खियों में आए शाहरुख, किंग खान के बचाव में उतरे फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन


मन मुताबिक फीस चार्ज पर करूंगी काम 
हुमा कुरैशी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'देखिए 'महारानी' कर रही हूं और शो की कहानी मेरे इर्द-गिर्द बुनी गई है। मेरे काम को दर्शकों ने काफी सराहा भी है। अब मैं उस मुकाम पर पहुंच गई हूं जहां मैं मन मुताबिक काम और फीस दोनों चार्ज कर सकती हूं।'

मंडे टेस्ट में फेल हुई 'लापता लेडीज', 'आर्टिकल 370' का हुआ ये हाल

करना चाहती हैं चार और यादगार किरदार 
हुमा कुरैशी फिल्म 'डेढ़ इश्किया' से लेकर 'बदलापुर' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। हुमा 'महारानी' के नए सीजन के बारे में बात करते हुए कहती हैं, यह सीजन पिछले सभी सीजन के मुकाबले बोल्ड और बेहतर है। लोग 'रानी भारती' को काफी कुछ दांव पर लगाते देखेंगे। मुझे यकीन है कि उन्हें यह सीजन भी पसंद आएगा। मैं अपने किरदार के ग्रोथ को लेकर काफी खुश हूं। सच कहूं तो, किसी भी अभिनेता के लिए बहुत सारे किरदार निभाने से कहीं ज्यादा जरुरी है, पांच यादगार भूमिकाएं निभा लेना। जिसे लोग उनके जाने के बाद भी याद करें। मैंने एक निभा लिया है, चार और निभाने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed