फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abdu Rozik To Co-Host Bigg Boss 18 With Salman Khan Reports Said I am excited to these special segments

Bigg Boss 18: सलमान खान के साथ बिग बॉस 18 को-होस्ट करेंगे अब्दू रोजिक? बोले- 'मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं'

Sat, 10 Aug 2024 02:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 10 Aug 2024 02:42 PM IST
सार

अब्दू रोजिक को लेकर बताया जा रहा है कि वह सलमान खान का शो बिग बॉस 18 में एक स्पेशल सेगमेंट की मेजबानी करेंगे। अब्दू इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Abdu Rozik To Co-Host Bigg Boss 18 With Salman Khan Reports Said I am excited to these special segments
सलमान खान और अब्दू रोजिक - फोटो : इंस्टाग्राम @abdu_rozik

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद दर्शकों को बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतजार है। शो को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शो के प्रतिभागियों से जुड़े कई नाम सामने आ चुके हैं। सलमान खान के शो से जुड़ी अब एक नई खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि सलमान के साथ मिलकर अब्दू रोजिक बिग बॉस 18 की सह-मेजबानी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के निर्माताओं ने आगामी सीजन में कई विशेष सेगमेंट की मेजबानी करने के लिए अब्दू रोजिक को चुना है।

विज्ञापन

स्पेशल सेगमेंट के लिए उत्साहित हैं अब्दू 

बिग बॉस 16 के प्रतिभागी रहे अब्दू रोजिक ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वह शो में वापस आने के लिए उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दू ने कहा, 'मैं बिग बॉस 18 में इस नई भूमिका में वापस आकर उत्साहित हूं।  बिग बॉस 16 में मेरी एक खूबसूरत यात्रा थी। मैं इन स्पेशल सेगमेंट में अपनी ऊर्जा और जुनून लाने के लिए उत्साहित हूं। मैं अपनी भाषा और गायन कौशल पर बहुत मेहनत कर रहा हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकूं। मैं दर्शकों को यह दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि हमारे पास क्या अलग है।'

विज्ञापन

बेहद ही रोमांचित होगा आगामी सीजन

अब्दू रोजिक ने वादा किया कि वह बिग बॉस 18 में मनोरंजन की एक नई खुराक जोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बिग बॉस का हिस्सा बनना फिर से घर आने जैसा लगता है, लेकिन इस बार एक नई भूमिका और नई जिम्मेदारियों के साथ। मैं उन पलों का इंतजार कर रहा हूं, जिनकी हमने योजना बनाई है। यह बेहद ही थ्रिलिंग से भरा सीजन होने वाला है। मुझे उम्मीद है कि मैं कुछ ऐसा खास लाऊंगा, जो दर्शकों को पसंद आएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस 16 में दिखा था अब्दु का शानदार प्रदर्शन 

बिग बॉस 16 में भाग लेने के बाद अब्दु रोजिक भारत में एक जाना-माना नाम बन गए। शो में सह-प्रतियोगी शिव ठाकरे, साजिद खान, एमसी स्टेन, निकृत कौर अहलूवालिया और सुम्बुल तौकीर खान के साथ उनकी दोस्ती चर्चा का विषय रही थी। बिग बॉस 16 में अब्दु के प्रदर्शन को सलमान खान सहित सभी ने खूब पसंद किया था। पिछले साल अब्दु खतरों के खिलाड़ी 13 में अतिथि बनकर आए थे, इस दौरान उन्हें अपने दोस्त शिव ठाकरे का समर्थन करते हुए देखा गया था। 


Kiran Rao: 'लापता लेडीज' की सुप्रीम कोर्ट में स्क्रीनिंग से खुश हैं किरण राव, पोस्ट कर जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed