फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kiran Rao glad with screening of laapataa Ladies in Supreme Court expressed gratitude cji dy chandrachud

Kiran Rao: 'लापता लेडीज' की सुप्रीम कोर्ट में स्क्रीनिंग से खुश हैं किरण राव, पोस्ट कर जताया आभार

Sat, 10 Aug 2024 02:01 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 10 Aug 2024 02:01 PM IST
सार

किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ की शुक्रवार को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में विशेष स्क्रीनिंग की गई। इस स्क्रीनिंग के बाद राव बहुत ही खुश हैं और उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए अपना आभार जताया है।
 

विज्ञापन
Kiran Rao glad with screening of laapataa Ladies in Supreme Court expressed gratitude cji dy chandrachud
लापता लेडिज की स्क्रीनिंग के बाद किरण राव, आमिर खान, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़। - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness

विस्तार

किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ की 9 अगस्त को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में विशेष स्क्रीनिंग की गई। यह कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक भवन परिसर के सभागार में संपन्न हुआ। यह स्क्रीनिंग लैंगिक संवेदनशीलता के चल रहे कार्यक्रम का हिस्सा थी। स्क्रीनिंग के बाद निर्देशक किरण राव ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए आभार जताया है।
विज्ञापन


किरण ने साझा की तस्वीरें
किरण ने स्क्रीनिंग की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। पहली तस्वीर में, वह और आमिर खान, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी के साथ दिखाई दे रही हैं। वहीं, अन्य तस्वीरों में कार्यक्रम के कुछ पल भी कैद हुए हैं, जिसमें आमिर खान, किरण राव और सीजेआई बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

Follow Kar Lo Yaar: प्राइम वीडियो ने बनाया उर्फी को देश का ‘हीरो’, नौ एपिसोड में दिखाई जाएगी पूरी नौटंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Kiran Rao (@raodyness)



किरण राव ने जताया आभार
किरण राव ने पोस्ट करते हुए मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, उनकी साथी सुश्री कल्पना दास और पूरी सीजेआई टीम को धन्यवाद देते हुए खुशी और आभार जताया है। उन्होंने लिखा, ‘हमें कल सुप्रीम कोर्ट में अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ की स्क्रीनिंग के लिए अविश्वसनीय सम्मान मिला। जैसा कि इन तस्वीरों में दिख रहा है, मैं बहुत खुश हूं! हमारे बेहतरीन सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, उनकी बेहतरीन साथी सुश्री कल्पना दास और सीजेआई की पूरी टीम का तहे दिल से शुक्रिया। यह एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं निजी तौर पर हमेशा याद रखूंगी और अपनी पूरी कास्ट और क्रू की ओर से मैं इस सम्मान के लिए बहुत आभारी हूं।’

फिल्म को मिली है काफी प्रशंसा
‘लापता लेडीज’ में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन और छाया कदम मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘लापता लेडीज’ को 1 मार्च, 2024 को रिलीज से पहले 8 सितंबर, 2023 को 48वें ‘टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ (टीआईएफएफ) में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म को बड़े पर्दे पर भी काफी प्रशंसा मिली थी। वहीं, नेटफ्लिक्स पर अपनी शुरुआत के बाद अन्य फिल्मों से इसने काफी बेहतर प्रदर्शन किया था।
Malaika Arora: 'मेरा दिन खराब हो जाता है', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बोलीं मलाइका, प्रशंसा करने वालों को सराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed