फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan having sleepless nights over Salman Khan’s Sultan trailer, Read EXCLUSIVE details!

एक से बढ़कर एक सुपरहिट दे चुके आमिर खान का डोल गया है आत्मविश्वास, जानें क्यों

Tue, 31 May 2016 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
 Aamir Khan having sleepless nights over Salman Khan’s Sultan trailer, Read EXCLUSIVE details!
- फोटो : gettyimages
'कयामत से कयामत तक' जैसी ब्लॉकबस्टर से करियर की शुरुआत करने वाले आमिर खान ने बॉलीवुड को लगान, थ्री ईडियट, सरफरोश, रंग दे बसंती समेत ढेरों सुपरहिट फिल्में दीं। उन्हें मिस्टर परफेक्‍शनिस्ट कहा जाता है। आमिर ‌खान बेहद कम फिल्में करते हैं। कभी अवॉर्ड समारोह में भी नहीं जाते हैं। वह एक टाइम पर एक ही फिल्म करते हैं, क्योंकि उन्हें अपने काम पर पूरा यकीन है। लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान खान के स्टारडम की आंधी में आमिर जैसे सुपर स्टार का आत्मविश्वास भी डोल गया है। वैसे शाहरुख खान के साथ ऐसा हो चुका है, तभी तो रईस की रिलीज डेट उन्होंने बिना किसी विवाद में पड़े बदलवा दी है। किंग खान तो ऐसा करके बच गए, लेकिन आमिर खान क्या करें, उनकी दंगल तो पूरी तरह सुल्तान से मिलती-जुलती है। ऐसे में नीदें उड़ना लाजिमी है।      
विज्ञापन


बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट की मानें तो सुल्तान का ट्रेलर सामने आने के बाद से आमिर खान बेहद परेशान हैं। उनके एक करीबी ने बताया कि सुल्तान का ट्रेलर देखने के बाद खुश नहीं थे। सलमान को फिल्म में इतनी आसानी से धोबी-पछाड़ लगाते देख आमिर खान को चिंता हो रही है।  
विज्ञापन


आमिर खान ने दंगल में पहलवान बनने के लिए जी-तोड़ मेहनत की है। उन्होंने का सुल्तान के शुरू होने से पहले ही अपने शरीर को इस किरदार के लिए ढालने पर काम शुरू कर दिया था। कुछ दिनों पहले तो यहां तक खबर आई थी कि सुल्तान की टीम ने दंगल की कहानी से मिलते-जुलते किरदार फिल्म में रखे हैं। अनुष्का का कैरेक्टर इसी का उदाहरण है। दंगल में आमिर महावीर फोगट का किरदार निभा रहे हैं, जिनकी बेटियां भी पहलवान हैं। वैसे आमिर की परेशानी जायज इसलिए भी है, क्योंकि सुल्तान पहले रिलीज हो रही है। उन्हें लग रहा है कि दंगल की रिलीज तक दर्शक इस सब्जेक्ट से कहीं ऊब न जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed