{"_id":"60e001adf6ae9a3e43335f44","slug":"aamir-khan-and-kiran-rao-take-divorce-after-15-years-marriage-bollywood-breaking-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक: आमिर खान और किरण राव का अलग होने का फैसला, बोले- कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे, साथ करेंगे बच्चे का पालन-पोषण","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
तलाक: आमिर खान और किरण राव का अलग होने का फैसला, बोले- कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे, साथ करेंगे बच्चे का पालन-पोषण
Sat, 03 Jul 2021 12:12 PM IST
कुमार संभव
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:12 PM IST
सार
आमिर और किरण ने अलग होने पर संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे। इसमें अलावा हम बच्चे का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे।
विज्ञापन
आमिर खान, किरण राव
- फोटो : instagram/_kiranraokhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के फिल्म जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आमिर खान और किरण राव तलाक ले रहे हैं। उन्होंने 28 दिसंबर 2005 को दूसरी शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने कई फिल्में साथ मिलकर बनाई थीं। उनके तलाक की खबर से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। बता दें कि उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम आजाद राव खान है। आमिर खान ने साल 2002 में अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक लिया था। उसके बाद किरण राव उनकी जिंदगी में आई थीं।
विज्ञापन
दोनों ने जारी किया संयुक्त बयान
बता दें कि आमिर और किरण ने अलग होने पर संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे। इसमें अलावा हम बच्चे का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे।
विज्ञापन
'लगान' में हुई पहली मुलाकात
बता दें कि आमिर खान और किरण राव की पहली मुलाकात लगान फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। यह खुलासा खुद आमिर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। आमिर ने बताया था कि उस वक्त किरण मेरे लिए सिर्फ मेरी टीम की सदस्य थीं। वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म में काम कर रही थीं। आमिर ने कहा था कि रीना से तलाक के बाद जब मैं पहली बार किरण से मिला, तब हमारी कोई खास बातचीत भी नहीं हुई थी। उस वक्त तो वह मेरी दोस्त भी नहीं थीं।
विज्ञापन
30 मिनट की कॉल से हुए थे प्रभावित
आमिर खान ने बताया था कि एक बार किरण ने उन्हें फोन किया। यह कॉल करीब 30 मिनट तक चली, जिसके बाद वह किरण को डेट करने लगे। करीब एक-दो साल तक हम ऐसे ही मिलते रहे और उसके बाद शादी करने का फैसला किया। इंटरव्यू के दौरान आमिर ने बताया था कि वह किरण के बिना अपनी जिंदगी के बारे में सोच भी नहीं सकते। हालांकि, अब इन दोनों के तलाक की खबर सामने आ गई है।