फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aadar Jain Alekha Advani And Tara Sutaria Old Pictures Surfaces On Social Media

Alekha Advani: करीना के कजिन आदर जैन की पुरानी तस्वीर में पत्नी अलेखा ने ऐसा क्या लिखा? वायरल हो रही है पोस्ट

Mon, 24 Feb 2025 01:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 24 Feb 2025 01:39 PM IST
सार

पिछले दिनों करीना कपूर के कजिन आदर जैन की शादी मुंबई में हुई। इस मौके पर आदर ने पत्नी लेखा के लिए एक स्पीज दी, जिसके लिए वो ट्रोल भी हुए। अब आदर जैन के साथ अलेखा की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें तारा सुतारिया (आदर की एक्स गर्लफ्रेंड) नजर आ रही हैं। इस फोटो पर अलेखा ने कुछ ऐसा लिखा, जो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Aadar Jain Alekha Advani And Tara Sutaria Old Pictures Surfaces On Social Media
आदर जैन, अलेखा और तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम@alekhaadvani

विस्तार

हाल ही में अपनी शादी के फंक्शन में आदर जैन ने पत्नी अलेखा के लिए स्पीज दी। जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए। अब अलेखा, आदर और तारा सुतारिया की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। क्या है ये पूरा मामला, जानिए?

विज्ञापन


अलेखा ने खुद को तीसरा शख्स बताया 
आज भले ही आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने शादी कर ली हो। लेकिन एक समय में आदर का अफेयर एक्ट्रेस तारा सुतारिया से था, उस वक्त अलेखा इनकी दोस्त हुआ करती थी। तीनों अकसर ही साथ देखे जाते थे। इन तीनों का एक पुराना फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो की चर्चा इसलिए भी है क्योंकि इस पर अलेखा ने कुछ ऐसा लिखा जिसे देखकर अब तारा के फैंस नाराज हो सकते हैं। तारा, आदर और अपनी इस फोटो पर अलेखा ने लिखा था, ‘हमेशा थर्ड व्हील की तरह साथ हूं।’ इसका मलतब है कि जहां भी तारा और आदर जाते थे, इनके साथ अलेखा शामिल हाे जाती थीं। 
विज्ञापन


तारा से ब्रेकअप के बाद अलेखा-आदर करीब आए 
तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद ही अलेखा और आदर करीब आए थे। कपल ने सितंबर 2024 में सगाई की, अपने रिश्ते को इन्होंने 2023 में पब्लिकली एक्सेप्ट किया था। हाल ही में दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। इनकी शादी में पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ था, क्योंकि आदर जैन करीना कपूर और रणबीर कपूर की बुआ के बेटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर जैन भी हुए हैं ट्रोल 
आदर जैन ने शादी के फंक्शन में पत्नी अलेखा के सामने एक स्पीज दी। इसमें वह कहते हैं, ‘मैंने हमेशा आपसे प्यार किया है और मैं हमेशा आपके साथ रहना चाहता था। वैसे मैंने अपने जीवन के चार साल टाइमपास के लिए बिताए हैं। लेकिन अब मैं आपके साथ हूं, बेबी।’ असल में तारा सुतारिया और आदर जैन का रिलेशनशिप चार का ही था, इसे ही वह टाइमपास कह रहे थे। इस बात से सोशल मीडिया पर कुछ लोग नाराज नजर आए और उन्होंने आदर जैन को ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed