फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   A month on Assam mourns Zubeen Garg death as family fans await answers on his final moments

जुबीन गर्ग के निधन को एक महीना पूरा, अब भी शोक मना रहे फैंस; सिंगर के आखिरी पलों की जानकारी का कर रहे इंतजार

Sun, 19 Oct 2025 02:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Oct 2025 02:09 PM IST
सार

Zubeen Garg Death Case: असमिया सिंगर जुबीन गर्ग के निधन को आज 19 अक्तूबर को एक महीना हो गया है। पूरा असम अब भी सिंगर की मौत पर शोक में डूबा है। परिवार से लेकर प्रशंसक तक जुबीन के आखिरी पलों की जानकारी चाहते हैं।

विज्ञापन
A month on Assam mourns Zubeen Garg death as family fans await answers on his final moments
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

विस्तार

हर तरफ दिवाली की तैयारियां चल रही हैं। लोग त्योहार की खुशियों में मगन हैं। मगर, असम इस वक्त शोक में डूबा है। असम गमगीन है, क्योंकि राज्य का चहेता सिंगर जुबीन गर्ग साथ नहीं है। आज 19 अक्तूबर को जुबीन के निधन को एक महीना हो गया, मगर फैंस के आंसू नहीं सूखे हैं। लोग त्योहार नहीं शोक मना रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं सिंगर के आखिरी पलों की जानकारी का।

विज्ञापन


पत्नी बोलीं- 'कानूनी व्यवस्था पर भरोसा है'
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, असमिया सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के एक महीने बाद भी असम के लोग शोक मना रहे हैं। वे गायक के अंतिम क्षणों के बारे में जानकारी चाहते हैं। बता दें कि 19 सितंबर को जुबीन का सिंगापुर में निधन हो गया। उनकी मौत कथित तौर पर स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई। हालांकि, इस मामले की जांच चल रही है। जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा ने कहा कि परिवार और राज्य के लोग यह जानना चाहते हैं कि उनके अंतिम क्षणों में क्या हुआ था? उन्होंने सच्चाई सामने लाने के लिए कानूनी व्यवस्था पर भरोसा जताया।
विज्ञापन


जुबीन को श्रद्धांजलि देने उमड़े फैंस
जुबीन के निधन के एक महीना होने पर आज रविवार को गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनापुर में जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल पर आज सुबह से ही सैकड़ों लोग अपने प्रिय गायक-संगीतकार को श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़े। जुबीन के प्रशंसक और दोस्त भी शहर के काहिलीपाड़ा इलाके में उनके आवास और जू रोड इलाके में उनके स्टूडियो में उनके परिवार को सांत्वना देने और सिंगर को याद करने के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी कर रही जांच
राज्य पुलिस की सीआईडी का 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) जुबीन गर्ग की मौत के मामले की जांच कर रही है, जिसमें अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सिंगापुर पुलिस भी जांच कर रही है और असम से एसआईटी अधिकारी अपनी जांच के तहत दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश का दौरा करने वाले हैं। बता दें कि जुबीन के निधन के बाद वैदिक अनुष्ठान परिवार द्वारा उनके स्टूडियो में आयोजित किए गए, जिसमें जुबीन गर्ग के पिता, पत्नी, बहन और अन्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed