फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   54th International Film Festival of india IFFI to be held in Goa from 20th Nov Know details here

IFFI: 20 नवंबर से शुरू होगा 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, कार्यक्रम पर अनुराग ठाकुर ने कही यह बात

Mon, 06 Nov 2023 04:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 06 Nov 2023 04:42 PM IST
सार

उन्होंने आगे कहा कि भारत की मीडिया और मनोरंजन इंडस्ट्री विश्व स्तर पर पांचवा सबसे बड़ा बाजार है और यह हर गुजरते साल के साथ बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
54th International Film Festival of india IFFI to be held in Goa from 20th Nov Know details here
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इस महीने की 20 तारीख से गोवा में आयोजित किया जाएगा। यह 28 नवंबर तक चलेगा। आज (छह नवंबर) को नई दिल्ली में एक संक्षिप्त संवाददाता सम्मेलन में मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आईएफएफआई गोवा वैश्विक फिल्मों को एक महत्वपूर्ण मंच देता है। उन्होंने कहा कि आईएफएफआई दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से एक है। यह सिनेमाई उत्कृष्टता का एक प्रतीक है जो देश और दुनियाभर से बेहतरीन प्रतिभाओं को एक साथ लाता है।

विज्ञापन

Kriti Sanon: नए घर में दिवाली का जश्न मनाएंगी कृति सेनन, प्रोडक्शन की पहली फिल्म दो पत्ती से है खास कनेक्शन

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कही यह बात

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता महत्वपूर्ण शैलियों की 15 प्रशंसित फीचर फिल्मों का चयन है, जो फिल्म के सौंदर्यशास्त्र और राजनीति में उभरते रुझानों का प्रतिनिधित्व करती हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय जूरी प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार के विजेता का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता माइकल डगलस को 54वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदान किया जाएगा।

भारत मनोरंजन इंडस्ट्री में पांचवा सबसे बड़ा बाजार

उन्होंने आगे कहा कि भारत की मीडिया और मनोरंजन इंडस्ट्री विश्व स्तर पर पांचवा सबसे बड़ा बाजार है और बाजार हर गुजरते साल के साथ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, अगर हम पिछले तीन साल की औसत वृद्धि देखें तो यह सालाना 20 फीसदी बढ़ी है। दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्मों के निर्माण के साथ, भारतीय फिल्म उद्योग दुनिया के सभी कोनों तक पहुंचने वाले नवाचार और रचनात्मकता के प्रतीक के रूप में खड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ भी क्षेत्रीय नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कंटेंट में ताकत है तो यह तेजी से क्षेत्रीय से वैश्विक बन सकता है।
Tiger 3: 'टाइगर 3' के लिए दर्द भरे ट्रेनिंग सेशन से होकर गुजरी थीं कटरीना, बोलीं- जोया ने कभी हार नहीं मानी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed