{"_id":"66c5b89b12c5f39fcb09510e","slug":"32-year-old-mohsin-khan-had-a-heart-attack-in-2023-had-to-change-two-to-three-hospital-for-treatment-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohsin Khan: 32 साल के मोहसिन खान को पिछले साल आया था हार्ट अटैक, बदलने पड़े थे इतने अस्पताल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mohsin Khan: 32 साल के मोहसिन खान को पिछले साल आया था हार्ट अटैक, बदलने पड़े थे इतने अस्पताल
Wed, 21 Aug 2024 03:21 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:21 PM IST
सार
टीवी अभिनेता मोहसिन खान को पिछले साल दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि ऐसा फैटी लीवर की वजह से हुआ था।
विज्ञापन
मोहसिन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @khan_mohsinkhan
विस्तार
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेता मोहसिन खान ने अपने बारे में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उन्हें 2023 में दिल का दौरा पड़ा था। एक साक्षात्कार में मोहसिन ने हार्ट अटैक आने का कारण, अपने हालिया स्वास्थ्य और अपने करियर को लेकर कई बातें साझा की।
विज्ञापन
Mahesh Babu: 'मुफासा: द लायन किंग' में धमाल मचाने को तैयार महेश बाबू, तेलुगु संस्करण में बनेंगे मुफासा की आवाज
विज्ञापन
दो से तीन अस्पताल बदलकर कराया था इलाज
मोहसिन खान को पिछले साल पड़ा दिल का दौरा वैसे तो हल्का था, लेकिन इसने उनकी चिंता बढ़ा दी थी। उन्होंने अपने इलाज के लिए दो से तीन अस्पताल बदले थे। पिंकविला से बात करते हुए मोहसिन ने बताया कि अब उनकी हालत पहले के मुकाबले काफी अच्छी है।
विज्ञापन
Jennifer Lopez: शादी की दूसरी सालगिरह पर जेनिफर लोपेज ने दी तलाक की अर्जी, बेन अफ्लेक से अलगाव पर पक्की मुहर
अक्सर बीमारी से घिर जाता हूं
मोहसिन बताते हैं कि वो अक्सर बीमारी से घिर जाते हैं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि ये सब उनकी जीवनशैली के कारण हो रहा है, जिसने उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर दिया है। उन्होंने दिल का दौरा पड़ने का कारण बताते हुए कहा कि ऐसा फैटी लीवर के चलते हुआ था। बता दें कि मोहसिन 32 साल के हैं।
Shraddha Kapoor: इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का दबदबा, फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी से आगे निकलीं अभिनेत्री
लगता है शादी की उम्र हो गई
मोहसिन ने पिछले दिनों ईटाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में अपनी शादी के बारे में बात की थी, जिसमें मोहसिन ने कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी शादी की उम्र हो गई है और उनके घरवाले रिश्ता देख रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वो फिलहाल सिंगल हैं और उन्हें अरेंज मैरिज करने में कोई परेशानी नहीं हैं। मोहसिन ने कहा था कि वो अगले साल तक शादी कर लेंगे।
Naga-Shobhita: अगले साल राजस्थान में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला? विदेशों में भी तलाश रहे जगह