फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   12th Fail actor Vikrant Massey Praised director apoorv singh karki web series aspirants Season 2 in interview

Vikrant Massey: विक्रांत ने 'एस्पिरेंट्स सीजन 2' को लेकर कही यह बात, 12वीं फेल से मिलती है इस सीरीज की कहानी

Thu, 22 Feb 2024 12:32 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 22 Feb 2024 12:32 PM IST
सार

एक बातचीत के दौरान विक्रांत ने वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स सीजन 2' की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने कई दिलचस्प खुलासे किए।

विज्ञापन
12th Fail actor Vikrant Massey Praised director apoorv singh karki web series aspirants Season 2 in interview
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्रांत मैसी के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। वर्ष 2023 में आई फिल्म '12वीं फेल' ने विक्रांत मैसी के करियर को एक नया मोड़ दिया है। '12वीं फेल' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की, बल्कि दर्शकों के साथ फैंस से भी इसे प्यार और सराहना मिली। वहीं, ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है। फिल्म में अपने किरदार के लिए विक्रांत ने फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता। अब विक्रांत ने एक बातचीत के दौरान वेब सीरीज एस्पिरेंट्स सीजन 2 की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने कई दिलचस्प खुलासे किए।
विज्ञापन


'एस्पिरेंट्स सीजन 2' के लिए कही यह बात 
विक्रांत मैसी से '12वीं फेल' के अलावा उनकी फेवरेट सीरीज के बारे में पूछा गया। अभिनेता ने इसका जवाब देते हुए कहा दिया, 'मैंने अपनी फिल्म की रिलीज से पहले 'एस्पिरेंट्स सीजन 2' देखा था। मुझे यह सीरीज बहुत पसंद आई। यह मेरी फिल्म '12वीं फेल' से दो दिन पहले आया था। हालांकि, मैं उस समय अपनी फिल्म के प्रमोशन व्यस्त चल रहा था, लेकिन यह मुझे इतना पसंद आया कि मैंने इस शो को दो दिन में ही पूरा देखा। यह एक अच्छा शो है, सभी को इसे देखना चाहिए।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: जब यामी गौतम ने इंडस्ट्री छोड़ने का कर लिया था इरादा, इस वजह से फिर बदला मन
विज्ञापन
विज्ञापन


'12वीं फेल' के बारे में 
'12वीं फेल' की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष की कहानी बयां करती है। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। वहीं, विक्रांत ने आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा मेधा शंकर, अंशुमान पुष्कर, अनंत जोशी, हरीश खन्ना, संजय बिश्नोई, विकास दिव्यकीर्ति और प्रियांशु चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं।

'एस्पिरेंट्स सीजन 2' के बारे में 
एस्पिरेंट्स के दूसरे सीजन में अभिलाष, गुरी और एसके की तिकड़ी आईएएस परीक्षा को पास करने की कठिन चुनौतियों का सामना करती है। टीवीएफ द्वारा निर्मित इस शो को अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया है। शो में नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा और नमिता दुबे अहम किरदारों में नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें: Showtime: 'ड्रग्स पार्टियों के नाम पर बॉलीवुड को किया जा रहा है बदनाम', इमरान हाशमी के इस बयान से मची हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed