फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Showtime star Emraan Hashmi said bollywood facing highly coordinated and drummed by negativity on social media

Showtime: 'ड्रग्स पार्टियों के नाम पर बॉलीवुड को किया जा रहा है बदनाम', इमरान हाशमी के इस बयान से मची हलचल

Thu, 22 Feb 2024 11:01 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 22 Feb 2024 11:01 AM IST
सार


वेब सीरीज 'शोटाइम' के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शो गेलैमर इंडस्ट्री की सच्चाई को उजागर करेगी। इमरान इस शो में एक निर्माता की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Showtime star Emraan Hashmi said bollywood facing highly coordinated and drummed by negativity on social media
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता इमरान हाशमी बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। आने वाले दिनों में वेब सीरीज 'शोटाइम' में अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता अपने शो के अलावा बॉलीवुड की ड्रग पार्टी और नेपोटिज्म जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


बॉलीवुड को बनाया जा रहा है निशाना 
वेब सीरीज 'शोटाइम' के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शो गेलैमर इंडस्ट्री की सच्चाई को उजागर करेगी। इमरान इस शो में एक निर्माता की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने कहा, 'लोगों को लगता है कि बॉलीवुड में ही दुनिया की सभी गलत चीजें घट रही हैं। समाज में एक धारणा बन गई है कि बॉलीवुड में कुछ भी अच्छा नहीं हो सकता है। वहां सिर्फ गलत लोग हैं जो समाज को एक गलत दिशा में धकेलने का काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन

Shiv Thakare: बिग बॉस कंटेस्टेंट शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक को ED का समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया ने किया है बदनाम 
इमरान अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'देखिए सही और गलत लोग हर जगह होते हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोग सिर्फ और सिर्फ बॉलीवुड की गलत छवि को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। वे बताना चाहते हैं कि यहां सिर्फ ड्रग्स वाली पार्टियां होती हैं, लेकिन सच्चाई इससे काफी अलग है।'

Rajeev Khandelwal: टीवी स्टार्स को काम देने से कतराते हैं मेकर्स, फिल्म निर्माताओं पर राजीव का बड़ा खुलासा


बॉलीवुड ने सबको अपनाया है 
इमरान हाशमी से जब पूछा गया कि नेपोटिज्म पर वे क्या राय रखते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'देखिए मेरा मानना है कि बॉलीवुड में सबके लिए जगह है। नेपोटिज्म का मुद्दा सिर्फ बॉलीवुड की छवि को दागदार बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जो भी टैलेंटेड लोग हैं उन्हें यहां काम मिलता ही है। बॉलीवुड में कितने ही ऐसे उदाहरण आपको देखने को मिल जाएंगे जो इंडस्ट्री के बाहर से आकर यहां अपना नाम बना चुके हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed