फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   120 Bahadur Masti 4 and De de Pyaar De 2 Box Office Collection on Sunday

नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'दे दे प्यार दे 2', जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' का हाल?

Mon, 24 Nov 2025 07:56 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 24 Nov 2025 07:56 AM IST
सार

Box Office Collection Report: रविवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से अच्छा रहा। लगभग सभी फिल्मों ने बेहतर कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
120 Bahadur Masti 4 and De de Pyaar De 2 Box Office Collection on Sunday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

21 नवंबर को सिनेमाघरों में '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' फिल्में रिलीज हुईं। शुरुआत में इन फिल्मों की कमाई कम थी लेकिन वीकएंड पर इसमें बढ़ोतरी हुई। कमाई के मामले में रविवार को इन दोनों फिल्मों को 14 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने पीछे कर दिया है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

120 Bahadur Masti 4 and De de Pyaar De 2 Box Office Collection on Sunday
120 बहादुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीकएंड पर बढ़ी '120 बहादुर' की कमाई
वार ड्रामा फिल्म '120 बहादुर' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फरहान अख्तर की फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई नहीं कर सकी। हालांकि वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ है। ओपनिंग डे पर 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने रविवार को चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की अब कुल कमाई 10.1 करोड़ रुपये हो गई है।

रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक, खलनायक के रूप में नजर आए बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स; दर्शकों ने किया पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन

120 Bahadur Masti 4 and De de Pyaar De 2 Box Office Collection on Sunday
मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
'मस्ती 4' रविवार का कलेक्शन
कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' ने भी धीमी कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है। पहले और दूसरे दिन फिल्म की कमाई बराबर रही। तीसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा हुआ। ओपनिंग डे पर 2.75 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने रविवार को तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 8.50 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी अहम रोल में हैं।
विज्ञापन

120 Bahadur Masti 4 and De de Pyaar De 2 Box Office Collection on Sunday
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : Youtube T-series
'दे दे प्यार दे 2' कलेक्शन
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर को रिलीज हुई। दसवें दिन इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इसने 51.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रविवार को इसने 4.50 करोड़ रुपये कमा लिए। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 61.85 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed