Veer Pahariya: स्टैंडअप कॉमेडियन पर हमले के मामले में 12 लोगों पर मामला दर्ज, वीर पहाड़िया का उड़ाया था मजाक
Veer Pahariya: वीर पहाड़िया पर जोक करने वाले कॉमेडियन पर हमले मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए 10 से 12 लोगों मामला दर्ज किया है। यह मामला रेस्तरां के मालिक की शिकायत पर दर्ज किया गया, जहां पर कॉमेडियन ने प्रस्तुति दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने ‘स्काई फोर्स’ के अभिनेता वीर पहाड़िया पर जोक किया, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी थी। इस मामले के बाद अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए माफी भी मांगी थी। कथित तौर पर कॉमेडियन पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 10 से 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहाड़िया हाल ही में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में नजर आए हैं।
शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचे मोरे
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पोस्ट के बाद सोलापुर पुलिस ने मोरे को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए। बाद में पुलिस ने उस रेस्तरां के मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज किया, जहां मोरे ने प्रस्तुति दी थी।
यह खबर भी पढ़ें: Loveyapa: लंबे समय बाद साथ नजर आए तीनों खान, दिखा भाईचारा; इन सितारों ने लगाए चार चांद
10 से 12 लोगों ने किया था हमला
इस मामले में पुलिस शिकायत के अनुसार, रविवार को प्रणित मोरे के शो के बाद वीर पहाड़िया पर किए गए उनके जोक से कुछ लोग नाराज हो गए। नाराजगी के चलते 10 से 12 लोगों ने कॉमेडियन पर हमला कर दिया। इस मामले पर एक्शन लेते हुए अब पुलिस ने 10 से 12 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack Case: सैफ के हमलावर की जेल में कराई गई पहचान, एक्टर से जुड़े ये लोग रहे मौजूद
प्रणित ने सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी
मोरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके साथ हुए कथित हमले के बारे में जानकारी साझा की थी। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिए गए बयान में कहा कि शो के बाद वे हमेशा की तरह अपने फैंस के साथ सेल्फी ले रहे थे। जब भीड़ कम हो गई तो इस दौरान 11-12 आदमी आए, उन्होंने खुद को फैन बताया लेकिन वे उन्हें मारने के इरादे से आए थे। उन्होंने बुरी तरह लात घूसों से कॉमेडियन की पिटाई की और उन्हें घायल हालत में छोड़ कर चले गए।