फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three MPs were elected from Allahabad in the first Lok Sabha elections

Prayagraj :  प्रथम लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद से चुने गए थे तीन सांसद, कांग्रेस का निशान था दो बैलों की जोड़ी

Thu, 21 Mar 2024 12:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 12:37 PM IST
सार

1951-52 में लोकसभा चुनाव में फूलपुर संसदीय सीट का कहीं भी अता-पता नहीं था। तब इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट (ईस्ट) कम जौनपुर डिस्ट्रिक्ट (वेस्ट) और इलाहाबाद वेस्ट नाम से दो संसदीय सीट थीं। पंडित जवाहर लाल नेहरू जिससे चुनाव लड़े थे वह तब इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट (ईस्ट) कम जौनपुर डिस्ट्रिक्ट (वेस्ट) के नाम से थी।

विज्ञापन
Three MPs were elected from Allahabad in the first Lok Sabha elections
पंडित जवाहर लाल नेहरू (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश आजाद होने के बाद पहला लोकसभा चुनाव बेहद खास रहा। यह ऐसा चुनाव था कि जब सारे देश की निगाहें प्रयागराज (तब इलाहाबाद) पर टिकी हुई थीं। क्योंकि, तब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पंडित जवाहर लाल नेहरू इलाहाबाद से चुनाव लड़ रहे थे। तब देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया की भी निगाहें प्रयागराज पर थीं। चुनाव की एक और खास बात कि तब यहां से तीन सांसद चुने गए थे।

विज्ञापन


1951-52 में लोकसभा चुनाव में फूलपुर संसदीय सीट का कहीं भी अता-पता नहीं था। तब इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट (ईस्ट) कम जौनपुर डिस्ट्रिक्ट (वेस्ट) और इलाहाबाद वेस्ट नाम से दो संसदीय सीट थीं। पंडित जवाहर लाल नेहरू जिससे चुनाव लड़े थे वह तब इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट (ईस्ट) कम जौनपुर डिस्ट्रिक्ट (वेस्ट) के नाम से थी। उस चुनाव में नेहरू जिस सीट से चुनाव लड़े थे, उसमें दो सांसदों को चुना जाना था। इसी वजह से तब कांग्रेस ने पंडित नेहरू संग मसुदियादीन को भी प्रत्याशी घोषित किया। उस समय कांग्रेस का चुनाव चिह्न दो बैलों की जोड़ी थी।

विज्ञापन

68 फीसदी मत नेहरू को ही मिल गए

इलाहाबाद वेस्ट सीट से कांग्रेस ने श्रीप्रकाश को प्रत्याशी घोषित किया। तब इलाहाबाद ईस्ट सीट से पंडित नेहरू ने 233571 मत प्राप्त किए, जबकि दूसरे स्थान पर आने वाले मसुरियादीन को 181700 मत मिले। कुल पड़े मतों में से 68 फीसदी मत जवाहर लाल नेहरू और मसुरियादीन को ही मिल गए। इससे तब इलाहाबाद ईस्ट सीट से दो सांसद चुने गए। इसी तरह इलाहाबाद वेस्ट सीट की बात करें तो श्री प्रकाश को 53 फीसदी मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर किसान मजदूर प्रजा पार्टी (केएमपीपी) के आरएन बसु रहे। तब उन्हें 25 फीसदी मत मिले। इस तरह से पहले लोकसभा चुनाव में प्रयागराज तीन सांसद चुने गए और तीनों ही कांग्रेस पार्टी के रहे।

चुनाव परिणाम 

इलाहाबाद वेस्ट सीट 1951-52

प्रत्याशी - पार्टी - मिले मत - मत प्रतिशत
श्री प्रकाश - इंडियन नेशनल कांग्रेस - 68708 - 52.95

आरएन बसु - किसान मजदूर प्रजा पार्टी - 32026 - 24.68
रूपनाथ - निर्दलीय - 14135 - 10.89

शंभू नारायण - अखिल भारतीय राम राज्य परिषद (आरआरपी) - 10445 - 8.05
केके भट्टाचार्य - निर्दलीय - 4457 - 3.43

विज्ञापन

इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट (ईस्ट) कम जौनपुर डिस्ट्रिक्ट (वेस्ट)

जवाहर लाल नेहरू - इंडियन नेशनल कांग्रेस - 233571 - 38.73


मसुरिया दीन - इंडियन नेशनल कांग्रेस - 181700 - 30.13


बंशीलाल - किसान मजदूर प्रजा पार्टी (केएमपीपी) -59642 - 9.89


प्रभु दत्त ब्रह्मचारी - निर्दलीय - 56718 - 9.41


केके चटर्जी - निर्दलीय - 27392 -4.54


थाते लक्ष्मण गणेश - अखिल भारतीय हिंदू महासभा (एचएमएस)- 25870 - 4.29


बद्री प्रसाद - रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) - 18129 - 3.01

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed