फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Name of Swami Prasad Maurya's daughter Sanghamitra not in the first list of BJP candidates

BJP First List: पहली सूची में स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा का नाम नहीं, बदायूं से कौन होगा प्रत्याशी?

Sun, 03 Mar 2024 08:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Mar 2024 08:17 AM IST
सार

भाजपा की पहली सूची में बदायूं लोकसभा सीट से प्रत्याशी का नाम नहीं है। इस सीट से मौजूदा सांसद संघमित्रा मौर्य समेत सात लोग टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। प्रत्याशी कौन होगा, इस पर फिलहाल असमंजस बरकरार है। 

विज्ञापन
Name of Swami Prasad Maurya's daughter Sanghamitra not in the first list of BJP candidates
सांसद संघमित्रा मौर्य - फोटो : social media

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश की 51 सीटों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी, लेकिन बदायूं से अपने पत्ते नहीं खोले। वजह विपक्षी पार्टी की दमदार दावेदारी के साथ-साथ पार्टी के सात उम्मीदवारों के आवेदन को माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी का चेहरा चौंकाने वाला हो सकता है। ऐसे में बदायूं से मौजूदा सांसद संघमित्रा मौर्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


डॉ. संघमित्रा मौर्य के पिता स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा से 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से बगावत कर सपा में शामिल हो गए थे। अब उन्होंने सपा से भी बगावत कर अपनी पार्टी बना ली है। पिता-पुत्री के संबंधों को लेकर जिले की राजनीति गरमाई रहती है। विधानसभा चुनाव के दौरान डॉ. संघमित्रा मौर्य की भूमिका को लेकर सवाल भी उठे थे। 
विज्ञापन


ये हैं टिकट के दावेदार
मौजूदा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव और गुन्नौर के पूर्व विधायक अजीत यादव और पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत यादव सपा, सिनोद शाक्य बसपा और फिर सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। एमएलसी चुनाव में सपा ने सिनोद शाक्य और भाजपा ने वागीश पाठक को प्रत्याशी बनाया था। सिनोद शाक्य ने ऐन मौके पर पर्चा वापस ले लिया और वागीश पाठक निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।

ये है वोटों का गणित
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में बदायूं सदर समेत बिल्सी, बिसौली, सहसवान और संभल जिले का गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र आता है। लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 3.5 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। यादव मतदाताओं की संख्या तीन लाख से अधिक है।

मौर्य-शाक्य दो लाख, अनुसूचित जाति एक लाख आठ हजार, क्षत्रिय 1.30 लाख, वैश्य 1.40 लाख, ब्राह्मण 1.60 लाख, लोधे राजपूत 75, कश्यप 55, साहू 50, गड़िरिया 40 हजार और अन्य मतदाताओं की संख्या तीन लाख से अधिक है। ऐसे में बदायूं लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को जातिगत गणित भी साधना होगा। इसके अलावा यादव-मुस्लिम मतदाताओं को भी एकमुश्त सपा के पक्ष में आने से रोकना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed