UK Board Result: 19 अप्रैल को आएगा यूके बोर्ड का रिजल्ट, सबसे पहले नतीजे देखने के लिए अभी यहां करें पंजीकरण
UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 19 अप्रैल 2025 को घोषित होंगे। ऐसे में छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
विस्तार
Uttarakhand Board Exam Result: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। एक बार रिजल्ट जारी होते ही पंजीकृत छात्रों को मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजा जाएगा, जिससे वे बिना किसी देरी के अपना परिणाम चेक कर सकें।
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखन के लिए यहां रजिस्टर करें
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखन के लिए यहां रजिस्टर करें
इतने बजे जारी होगा रिजल्ट
यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डॉ मुकुल कुमार सती ने दी हैं।
पासिंग मार्क्स और सप्लीमेंट्री परीक्षा का प्रावधान
उत्तराखंड बोर्ड के नियमों के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है। जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री) में बैठने का मौका दिया जाता है, जिससे वे अपने अंकों में सुधार कर सकें और अगली कक्षा में प्रवेश ले सकें।
पिछले वर्ष यूके बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में 1,15,606 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 89.14% छात्र सफल रहे। यह उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4% अधिक था। वहीं कक्षा 12 में 92,020 छात्रों ने परीक्षा दी थी और 82.63% छात्र पास हुए थे, जो एक संतोषजनक प्रदर्शन माना गया।
कमेंट
कमेंट X