फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2025: Over 17,000 Students Marks Not Uploaded, To Be Uploaded By 4 PM on April 7

UP Board: यूपी बोर्ड के 17 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के अंक नहीं हुए अपलोड, स्कूलों को मिला इस दिन तक का समय

Sun, 06 Apr 2025 01:45 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 06 Apr 2025 01:45 PM IST
सार

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 17 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक अब तक अपलोड नहीं किए गए हैं। अंक अपलोड नहीं हुए तो परीक्षार्थी फेल हो जाएंगे।
 

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम अप्रैल के अंत में जारी होने की उम्मीद है।

परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

 

विज्ञापन
UP Board 2025: Over 17,000 Students Marks Not Uploaded, To Be Uploaded By 4 PM on April 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और अब परीक्षाफल तैयार किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है लेकिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 17 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक अब तक अपलोड नहीं किए गए हैं। अंक अपलोड नहीं हुए तो परीक्षार्थी फेल हो जाएंगे। बोर्ड के सचिव ने सभी प्रधानाचार्यों को सात अप्रैल तक अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के 62 जनपदों के 420 विद्यालयों ने शैक्षिक सत्र 2024-25 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल में विद्यालय स्तर पर आयोजित आंतरिक मूल्यांकन के अंक और इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट पर अद्यतन अपलोड नहीं किए हैं। इनमें हाईस्कूल के 7200 व इंटरमीडिएट के 9800 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन


Image

लापरवाही पर सख्त चेतावनी

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देश दिया है कि शेष छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल आंतरिक मूल्यांकन व इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर सात अप्रैल को शाम चार बजे तक प्रत्येक दशा में अपलोड कर दिए जाएं।

और भी पढ़ें:- UPSC Free Coaching: यूपी में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग का आखिरी मौका! तुरंत करें आवेदन

उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक अंक अपलोड न किए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हो जाएंगे। तय समय तक आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड न किए जाने के कारण यदि किसी परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है तो उसके लिए संबंधित प्रधानाचार्य एवं शिथिल पर्यवेक्षण के लिए जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक पूरी तरह से उत्तरदायी होंगे।

2 अप्रैल को पूरा हो गया था मूल्यांकन कार्य 

उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच संपन्न हुईं। इसके बाद, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया। अब बोर्ड रिजल्ट की तैयारियों में जुटा हुआ है, लेकिन अंक अपलोड करने में लापरवाही के कारण प्रक्रिया में कुछ अड़चनें आ रही हैं। इस समस्या को हल करने के लिए बोर्ड ने सभी जिलों के DIOS को पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, ताकि रिजल्ट जारी करने में कोई देरी न हो।

UP Board 10th-12th Result 2025: ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

छात्रों को यूपी बोर्ड का परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट (amarujala.com) पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं/12वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

आप यहां क्लिक करके भी सीधे यूपी बोर्ड परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed