Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2027 Registration: NTA Clarifies Category Selection for Indian Nationals, NRIs and OCI Candidates

जेईई मेन 2027: एनआरआई, भारतीय या ओसीआई...आवेदन फॉर्म में कौन-सी कैटेगरी चुनें? एनटीए ने जारी किए जरूरी निर्देश

Fri, 13 Nov 2026 07:32 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 13 Nov 2026 07:32 PM IST
सार

जेईई मेन 2027 के आवेदन में कैटेगरी चुनने को लेकर एनटीए ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आधार कार्ड और नागरिकता की स्थिति के अनुसार उम्मीदवारों को सही विकल्प चुनना होगा।
 

विज्ञापन
JEE Main 2027 Registration: NTA Clarifies Category Selection for Indian Nationals, NRIs and OCI Candidates
JEE Main 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2027 का आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए कैटेगरी चयन को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। एजेंसी ने बताया है कि अभ्यर्थियों को अपनी नागरिकता और आधार कार्ड की स्थिति के अनुसार सही कैटेगरी चुननी होगी। एनटीए ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय नागरिकों, NRI और OCI कार्डधारकों के लिए आवेदन फॉर्म में अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं। गलत कैटेगरी चुनने से बचने के लिए उम्मीदवारों को फॉर्म जमा करने से पहले अपनी स्थिति की जांच कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन

भारतीय नागरिक, NRI और OCI उम्मीदवार कौन-सी कैटेगरी चुनें?

एनटीए के अनुसार, उम्मीदवारों को आवेदन करते समय निम्नलिखित विकल्पों का चयन करना होगा:

 
उम्मीदवार की स्थिति आवेदन में चुनने वाली कैटेगरी
भारतीय नागरिक Indian Nationals
आधार कार्ड रखने वाले NRI Indian Nationals
विदेशी नागरिक Foreign Nationals
OCI कार्डधारक Foreign Nationals
भारतीय पासपोर्ट रखने वाले NRI, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है NRIs Having No Aadhaar


इसका मतलब है कि आधार कार्ड रखने वाले NRI उम्मीदवारों को भी भारतीय नागरिक कैटेगरी चुननी होगी। वहीं, जिन NRI उम्मीदवारों के पास भारतीय पासपोर्ट है, लेकिन आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए अलग विकल्प दिया गया है।

विज्ञापन

जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख क्या है?

जेईई मेन 2027 के पहले सत्र यानी Session 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एनटीए के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सामान्य आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने के लिए 23 से 26 नवंबर तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
कार्यक्रम तारीख
आवेदन प्रक्रिया शुरू 24 अक्टूबर 2026
बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026
विलंब शुल्क के साथ आवेदन 23 से 26 नवंबर 2026
जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027

DigiLocker और JanParichay से भी कर सकेंगे लॉगिन

एनटीए ने जेईई मेन 2027 की आवेदन प्रक्रिया में MeriPehchaan National Single Sign-On (SSO) सुविधा भी शुरू की है। इसके जरिए उम्मीदवार अपने DigiLocker, JanParichay या e-Pramaan अकाउंट का इस्तेमाल करके आवेदन पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। इस सुविधा का उद्देश्य एक ही लॉगिन व्यवस्था के माध्यम से अलग-अलग सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाना है।

आधार कार्ड नहीं होने पर पासपोर्ट से भी दे सकेंगे पहचान का प्रमाण

एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि जेईई मेन 2027 के आवेदन के दौरान उम्मीदवार पहचान प्रमाण के रूप में पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन एनआरआई उम्मीदवारों के लिए उपयोगी है, जिनके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध नहीं है। ऐसे उम्मीदवार अपनी पहचान के प्रमाण के लिए पासपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं।

JEE Main 2027 की परीक्षा कब होगी?

एनटीए की ओर से जेईई मेन 2027 सत्र-1 की परीक्षा जनवरी में छह दिनों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीखें 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 निर्धारित की गई हैं। जेईई मेन देश की प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल है। इसके स्कोर के आधार पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों के स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed