फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Free Coaching: CM Abhyuday Scheme, Free Coaching for Civil Services Preparation; Apply by April 7

UPSC Free Coaching: यूपी में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग का आखिरी मौका! तुरंत करें आवेदन

Sun, 06 Apr 2025 01:25 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 06 Apr 2025 01:25 PM IST
सार

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के छात्र अब सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC Free Coaching: CM Abhyuday Scheme, Free Coaching for Civil Services Preparation; Apply by April 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

UPSC Free Coaching: सिविल सेवा परीक्षा का सपना बहुत से छात्रों का होता है, लेकिन उच्च कोचिंग संस्थानों की महंगी फीस के कारण कई विद्यार्थी इस तैयारी के लिए सक्षम नहीं हो पाते। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों के लिए यह एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत की है, जिससे इन विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिल रही है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के छात्र अब सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्राप्त कर सकते हैं।  

विज्ञापन

इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2025 है। इच्छुक छात्र इससे पहले अपना पंजीकरण पूरा कर लें। जो भी स्टूडेंट्स इस योजना के तहत फ्री कोचिंग का लाभ लेना चाहते हैं वह abhyuday.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य  

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उन छात्रों के लिए बनाई गई है, जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं लेकिन पैसे की कमी के कारण महंगे कोचिंग संस्थानों में दाखिला नहीं ले सकते। उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से इन छात्रों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग प्रदान कर रही है।  

फ्री कोचिंग के लाभ 

इस योजना के तहत छात्रों को न केवल कोचिंग मिलती है, बल्कि सरकार उन्हें उच्च स्तर का सिलेबस, प्रश्न बैंक और अन्य अध्ययन सामग्री भी मुहैया कराती है। छात्र चाहे तो ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों मोड में कोचिंग ले सकते हैं। इसके साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर छात्रों को व्यक्तिगत संपर्क के लिए ऑफलाइन क्लास भी दी जाती है। 

2020 में शुरू हुई थी यह योजना

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत 2020 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, एनडीए, जेईई और नीट की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग मुहैया कराना है। इस योजना के तहत हर साल छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है, ताकि उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की दिशा में एक ठोस अवसर मिल सके। 

योजना के लिए आवेदन कैसे करें?  

  • सबसे पहले छात्रों को यूपी सरकार की वेबसाइट abhyuday.up.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा।  
  • वेबसाइट के होम पेज पर ‘पंजीकरण’ सेक्शन पर क्लिक करें।  
  • फिर ऑनलाइन या ऑफलाइन सिलेबस मोड में से एक विकल्प चुनें।  
  • अपना कोर्स चुनकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें, जिसमें नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, योग्यता, और घर का पता जैसी जानकारी भरनी होगी।  
  • फॉर्म भरने के बाद उसे सबमिट करें और एक बार वेरिफाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed