Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   3,358 Agniveers and Naviks Graduate from INS Chilika in Odisha, 142 Women Included

आईएनएस चिल्का: अब तक की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड, कितने प्रशिक्षुओं ने पूरा किया प्रशिक्षण? यहां देखें आंकड़े

Sat, 14 Nov 2026 02:36 PM IST
आकाश कुमार पीटीआई,भुवनेश्वर
पीटीआई,भुवनेश्वर Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 02:36 PM IST
सार

ओडिशा स्थित आईएनएस चिल्का में 3,358 प्रशिक्षुओं ने 16 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा कर पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इनमें 142 महिला अग्निवीर, भारतीय नौसेना के 286 मेडिकल असिस्टेंट और भारतीय तटरक्षक बल के 316 नाविक शामिल हैं।
 

विज्ञापन
3,358 Agniveers and Naviks Graduate from INS Chilika in Odisha, 142 Women Included
INS Chilika POP - फोटो : AI Generated

विस्तार

ओडिशा के आईएनएस चिल्का में शुक्रवार को पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन किया गया। इसमें कुल 3,358 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। यह अब तक की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड बताई गई है। प्रशिक्षण पूरा करने वाले बैच में 142 महिलाएं भी शामिल रहीं। इस बैच में 2,756 अग्निवीर, 286 भारतीय नौसेना के मेडिकल असिस्टेंट और भारतीय तटरक्षक बल के 316 नाविक शामिल थे। सभी ने 16 सप्ताह का प्रारंभिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

विज्ञापन

इन प्रशिक्षुओं को मिले प्रमुख पुरस्कार

पासिंग आउट परेड के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया।

 
श्रेणी सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु
एसएसआर (Senior Secondary Recruit) नचिकेता सनासम
एमआर (Matric Recruit) अरबाज अमीन
सर्वश्रेष्ठ महिला प्रशिक्षु दीक्षा
नाविक जीडी (General Duty) अमर शक्ति एम
नाविक डीबी (Domestic Branch) अर्पित सांगवान
 

समारोह में प्रशिक्षुओं के परिवारों ने भी हिस्सा लिया और अपने परिजनों की उपलब्धि के इस खास अवसर के साक्षी बने।

नौसेना प्रमुख ने किया परेड का निरीक्षण

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। वहीं, दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने समापन समारोह की अध्यक्षता की।

विज्ञापन

प्रशिक्षण में फिटनेस से लेकर नेतृत्व विकास तक पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान अग्निवीरों और नाविकों को कई क्षेत्रों में अभ्यास कराया गया। इसमें शैक्षणिक गतिविधियां, शारीरिक फिटनेस, तैराकी, परेड ड्रिल, आउटडोर गतिविधियां और नेतृत्व विकास शामिल रहे। प्रशिक्षण में अनुशासन, टीमवर्क और नौसेना के मूल्यों- कर्तव्य, सम्मान और साहस पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed