फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Union Home Minister Amit Shah announce 33 percent reservation for women in govt jobs in Tripura lays the foundation stone of NFSU Agartala Campus

शाह का त्रिपुरा दौरा: एनएफएसयू की रखी नींव, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का एलान

Tue, 08 Mar 2022 08:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 08 Mar 2022 08:27 PM IST
सार

Union Home Minister Amit Shah Tripura Visit: इसके साथ ही शाह ने घोषणा की कि त्रिपुरा के उच्च शैक्षणिक संस्थानों में भी महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलेगा। शाह ने कहा कि त्रिपुरा सरकार ने राज्य सरकार की किसी भी नौकरी या उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए सभी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah announce 33 percent reservation for women in govt jobs in Tripura lays the foundation stone of NFSU Agartala Campus
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला दिवस (Womens Day) के अवसर पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा दौरे के दौरान महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने त्रिपुरा में राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण कोटा लागू करने की घोषणा की है। इसके अलावा, शाह ने अगरतला में एनएफएसयू कैंपस की नींव भी रखी है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री ने महिला उद्यमियों और अन्य के लिए उद्यम पूंजी निधि के प्रावधान समेत कई प्रमुख घोषणाएं भी कीं। 

विज्ञापन

नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) के अगरतला कैंपस की नींव का पत्थर रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत सरकार देश के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को और सशक्त बनाने हेतु देशभर में एनएफएसयू कैंपस का जाल बिछा रही है। इसी क्रम में आज एनएफएसयू के अगरतला कैंपस का शिलान्यास किया है। शाह ने कहा कि यह न सिर्फ त्रिपुरा बल्कि पूरे पूर्वोत्तर की कानून व्यवस्था का कायाकल्प करेगा। शिलान्यास समारोह के दौरान शाह ने अगरतला में त्रिपुरा सरकार द्वारा शुरू की जा रही महिला सशक्तीकरण की विभिन्न योजनाओं और मुख्यमंत्री चाय श्रमिक कल्याण प्रकल्प को लॉन्च किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों में भी 50 फीसदी आरक्षण 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिप्लब देव सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए एक नई कार्य योजना घोषित की है। इसके तहत त्रिपुरा सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को अब सरकारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स या बाजारों में दुकानें संचालित करने के लिए भी 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा। वहीं, महिलाओं द्वारा स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए उद्यम पूंजी निधि का 50 फीसदी हिस्सा आरक्षित किया गया है।

 

विज्ञापन

उच्च शैक्षणिक संस्थानों में भी 33 फीसदी आरक्षण 

इसके साथ ही शाह ने घोषणा की कि त्रिपुरा के उच्च शैक्षणिक संस्थानों में भी महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलेगा। शाह ने कहा कि त्रिपुरा सरकार ने राज्य सरकार की किसी भी नौकरी या उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए सभी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में प्रवेश लेने वाली सभी महिलाओं को ऋण लेने पर तीन फीसदी की ब्याज माफी भी मिलेगी। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब द्वारा महिला कल्याण की इस पहल से त्रिपुरा में सभी को फायदा होगा।  

 

महिला सशक्तीकरण के लिए कटिबद्ध

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में त्रिपुरा की बिप्लब देव सरकार महिलाओं व चाय बागान श्रमिकों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए निरंतर कटिबद्ध है। पूरे नार्थ ईस्ट में नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस त्रिपुरा में बनना हर त्रिपुरावासी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में एनएफएसयू कैंपस का शिलान्यास होना निश्चित ही नॉर्थ ईस्ट में उग्रवाद, घुसपैठ व नारकोटिक्स जैसी समस्याओं से निपटने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed