{"_id":"5ffd55448ebc3e328f3ae6a7","slug":"tamil-nadu-to-resume-offline-classes-for-10-to-12-students-from-january-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: 19 जनवरी से खुलेंगे दसवीं-बारहवीं के स्कूल, ऐसी होगी कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तमिलनाडु: 19 जनवरी से खुलेंगे दसवीं-बारहवीं के स्कूल, ऐसी होगी कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था
Tue, 12 Jan 2021 01:22 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु सरकार ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए 19 जनवरी से फिर से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। नौ महीने बाद 19 जनवरी से दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन होगा और कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्कूलों में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसी दिन से छात्रों के लिए छात्रावासों और आवासीय सुविधाओं को भी फिर से खोलने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Success Story: 2 साल की उम्र में खोई आंखों की रोशनी, पहले ही प्रयास में UPSC पास कर बने IAS
विज्ञापन
अभी आरंभ में स्कूलों को केवल उन छात्रों के लिए फिर से खोला जा रहा है जो दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले हैं। अभिभावकों से फीडबैक लेने के बाद अन्य कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से नियमित तौर पर खोला जाएगा। स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय राज्य सरकार की पूर्व की घोषणा के अनुरूप है, जिसमें पोंगल की छुट्टियों के बाद स्कूलों को फिर से खोलने का संकेत दिया था। सूबे की सरकार ने सभी स्कूलों से कक्षाओं के संचालन से पहले अधिकारियों के साथ-साथ अभिभावकों से भी फीडबैक लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-IIT JAM 2021: प्रवेश पत्र जारी, 5 स्टेप्स में ऐसे करें डाउनलोड
असम, अरुणाचल प्रदेश और बिहार सहित अधिकांश राज्यों ने नये साल से स्कूलों को फिर से खोल दिया है और इसके लिए एक विस्तृत एसओपी और दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। इसी तरह से तमिलनाडु सरकार ने भी एसओपी और दिशानिर्देशों का एक विस्तृत सेट तैयार किया है, जिसका स्कूलों को फिर से खोलने के दौरान पालन किया जाएगा। दिशानिर्देशों के मुताबिक, एक कक्षा में सिर्फ 25 छात्र ही बैठेंगे और सुरक्षित सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। सभी छात्रों को उनकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विटामिन दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X