फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Success Story: 2 साल की उम्र में खोई आंखों की रोशनी, पहले ही प्रयास में UPSC पास कर बने IAS

Tue, 02 Mar 2021 12:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 02 Mar 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
Success Story Of IAS Rakesh Sharma who passed UPSC without eyes in first attempt
IAS Rakesh Sharma - फोटो : फोटो- प्रिंट शॉर्ट (यूट्यूब)

Success Story Of IAS Rakesh Sharma: सफलता की कई कहानियां न सिर्फ आपको आकर्षित करती हैं, बल्कि भीतर से जज्बे और जुनून से भर देती हैं। ऐसी ही एक कहानी है दृष्टिबाधित आईएएस राकेश शर्मा की जिन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी पास कर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। राकेश को देखकर कभी लोगों ने उनके परिवार से कहा था कि इनको अनाथ आश्रम छोड़ दो। लेकिन लोगों की बातों से बिना इत्तेफाक रखे  परिवार ने बेटे का पूरा साथ दिया और इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की। आइए जानते हैं हरियाणा के एक छोटे से गांव में से निकले इस शख्स की कहानी..



 

Success Story Of IAS Rakesh Sharma who passed UPSC without eyes in first attempt
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : PIB
दो साल की उम्र में दवा रिएक्शन के कारण खोई आंखें
राकेश हरियाणा के भिवानी जिले में स्थित एक छोटे से गांव सांवड़ से निकले। दो साल की उम्र में ही आंखों की रोशनी चले गई। लेकिन परिवार का धैर्य और आत्मविश्वास कभी नहीं टूटा। परिवार के साथ ही राकेश ने भी कभी हार नहीं मानी। लोगों ने उनकी स्थिति देखकर परिवार से कहा कि उन्हें आश्रम में डाल दें ताकि ठीक से परवरिश हो सके। पर परिवार ने उन्हें आम बच्चे की तरह पाला और हमेशा उनकी हिम्मत बढ़ाई। राकेश ने अपनी आंखें दवा के रिएक्शन की वजह से खोई। इलाज भी हुआ। पर कुछ फायदा नहीं हुआ और उनका विजन पूरी तरह से चला गया।

इसे भी पढ़ें-UP D.El.Ed Results 2018: बीटीसी थर्ड सेमेस्टर रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक


 
Success Story Of IAS Rakesh Sharma who passed UPSC without eyes in first attempt
यूपीएससी परीक्षा पैटर्न में बदलावों का प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला

राकेश को उनकी स्थिति देखकर सामान्य स्कूल में दाखिला नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई स्पेशल स्कूल में की। बारहवीं स्पेशल स्कूल से पास करने के बाद राकेश ने दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। जहां से उनके आत्मविश्वास को काफी मजबूती मिली। उनका कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में होने वाली एक्टिविटीज और शिक्षक व साथियों के प्रोत्साहन से वे न केवल जीवन के तमाम पहलुओं से वाकिफ हुए, बल्कि उनके भीतर कुछ बड़ा करने की इच्छा ने भी जन्म लिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Success Story Of IAS Rakesh Sharma who passed UPSC without eyes in first attempt
UPSC Civil Services Result

'दिल्ली नॉलेज ट्रैक' से बातचीत करते हुए राकेश ने कई बातें साझा की हैं। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा तैयारी से लेकर अपने जीवन के पहलुओं पर खुलकर बताया। राकेश ने साल 2018 में पहले ही प्रयास में UPSC की परीक्षा में सफलता पाई और आईएएस बने।
 

 

विज्ञापन
Success Story Of IAS Rakesh Sharma who passed UPSC without eyes in first attempt
UPSC

वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थे। दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए और सोशल वर्क में मास्टर्स करने के बाद उन्होंने आईएएस बनकर देश सेवा की ठानी। उन्होंने समाज में बदलाव के लिए आईएएस बनने का सपना देखा जो कि पूरा हुआ। अपनी मेहनत के बदौलत वह पहले ही प्रयास में 608 रैंक हासिल कर IAS बन गए। राकेश कहते हैं कि माता-पिता की कृपा की वजह से ही वह यहां पहुंचे हैं। उनको शिक्षकों का भी भरपूर सहयोग मिला। दिन-रात की मेहनत ने यूपीएससी में सफलता दिलाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed