फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2021 Admit Card Released Here's The Direct Link

IIT JAM 2021: प्रवेश पत्र जारी, 5 स्टेप्स में ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 12 Jan 2021 10:49 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 12 Jan 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
IIT JAM 2021 Admit Card Released Here's The Direct Link
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

IIT JAM Admit Card 2021: आईआईटी जैम (JAM) 2021 प्रवेश पत्र जारी हो गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। IIT JAM की परीक्षा फरवरी में होगी और मार्च में इस परीक्षा के नतीजे आएंगे। अभ्यर्थी IIT JAM 2021 प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट  joaps.iisc.ac.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। JAM एडमिट कार्ड में JAM 2021 परीक्षा के दिशानिर्देश, रिपोर्टिंग समय और उम्मीदवारों के विवरण दर्ज हैं।

विज्ञापन


इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी और आईआईएससी में एमएससी, एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी ड्यूल डिग्री व अन्य पोस्ट बेचुलर डिग्री प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए होता है। IIT JAM परीक्षा 14 फरवरी को होगी और इसका रिजल्ट 20 मार्च को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इसे भी पढ़ें-Success Story: 2 साल की उम्र में खोई आंखों की रोशनी, पहले ही प्रयास में UPSC पास कर बने IAS
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परीक्षा का आयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलूरू द्वारा किया जा रहा है।

ऐसे डाउनलोड करें IIT JAM एडमिट कार्ड
 -सबसे पहले IIT JAM 2021 के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जैम 2021 की आधिकारिक वेबसाइट joaps.iisc.ac.in है।
 -यहां आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना है।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-National Youth Day 2021 : आज पूरा देश मनाएगा राष्ट्रीय युवा दिवस, जानें क्या है इसका इतिहास


इस परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 14 फरवरी को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। सभी निर्धारित पेपरों के लिए परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। IISc बंगलूरू में भौतिक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, गणितीय विज्ञान और जैविक विज्ञान में एकीकृत पीएचडी में प्रवेश के लिए अंतिम चयन जैम के परिणामों के आधार पर किया जाएगा।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed