{"_id":"60defe028ebc3ee13d6b4ab2","slug":"supreem-kort-mein-yaachika-emadeees-paathyakramon-mein-daakhile-ke-lie-jald-kaunsaling-kee-maang-notis-jaaree-sarvochch-nyaayaalay-ne-emadeees-yaanee-maastar-oph-dental-sarjaree-ke-paathyakramon-mein-daakhilon-ke-lie-kaunsaling-ka-intajaar-kar-rah","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट : एमडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जल्द काउंसलिंग की मांग, नोटिस जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सुप्रीम कोर्ट : एमडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जल्द काउंसलिंग की मांग, नोटिस जारी
Fri, 02 Jul 2021 05:23 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 02 Jul 2021 05:23 PM IST
सार
बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) के नौ चिकित्सकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने केंद्र, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
नीट-एमडीएस 2021 काउंसलिंग कार्यक्रम
विस्तार
सर्वोच्च न्यायालय ने एमडीएस यानी मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए काउंसलिंग का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की याचिका पर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) को नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) के पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए 16 दिसंबर, 2020 को राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-एमडीएस परीक्षा आयोजित की गई थी। उसके बाद से काउंसलिंग प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
इस अनापेक्षित देरी के कारण बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) के नौ चिकित्सकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने केंद्र, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस याचिका में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) को पिछले साल 16 दिसंबर को नीट-एमडीएस में दाखिले के लिए आयोजित परीक्षा के संबंध में जल्द काउंसलिंग तारीखें जारी करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एमआर शाह की पीठ ने याचिका की सुनवाई पर सहमति व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया यानी भारतीय दंत परिषद समेत अन्य को नोटिस जारी किए। शीर्ष अदालत इस याचिका पर अब 12 जुलाई, 2021 को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह और कहा कि काउंसलिंग पर कोई अद्यतन जानकारी नहीं है। याचिका में कहा गया है कि ये डॉक्टर नीट-एमडीएस 2021 काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा की जा रही देरी को चुनौती दे रहे हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी को जल्द से जल्द काउंसलिंग की तारीख जारी करने का निर्देश जारी करें। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने बीडीएस उम्मीदवारों के लिए पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के परिणाम भी तय समयानुसार 31 दिसंबर, 2020 को घोषित कर दिए थे, लेकिन काउंसलिंग प्रक्रिया में देरी की जा रही है।
कमेंट
कमेंट X