फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Sainik School : Government will convert 5 Jawahar Navodaya Vidayalaya into Sainik School

सरकार का बड़ा फैसला: पांच जवाहर नवोदय विद्यालयों को बनाया जाएगा सैनिक स्कूल

Tue, 09 Mar 2021 12:40 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 09 Mar 2021 12:40 PM IST
सार

  • मध्य प्रदेश के तीन जवाहर नवोदय स्कूलों को सैनिक स्कूल में किया जाएगा तब्दील
  • छत्तीसगढ़ और ओडिशा के भी एक-एक नवोदय शामिल
  • अब छात्रों को दाखिले के लिए देनी होगी एनडीए की परीक्षा  

विज्ञापन
Sainik School : Government will convert 5 Jawahar Navodaya Vidayalaya into Sainik School
जवाहर नवोदय विद्यालय भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सेना हेतु छात्रों को तैयार करने के उद्देश्य से केंद्रीय बजट 2021 में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की गई है। जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) को सैनिक स्कूलों में बदलने का भी प्रावधान रखा गया है। इसी कड़ी में भोपाल रीजन के अंतर्गत आने वाले पांच नवोदय विद्यालयों को सैनिक स्कूल में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा छह अन्य राज्यों में 10 स्कूलों को भी चिन्हित कर लिया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें -  Sarkari Naukri 2021 LIVE: 8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, मिल सकती है इन विभागों में नौकरियां
विज्ञापन

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवोदय विद्यालय समिति के सहायक आयुक्त मृदुला त्रिपाठी ने तय मापदंडों को पूरा करने वाले पांच नवोदय विद्यालयों के नाम नवोदय विद्यालय समिति के भोपाल रीजन के उपायुक्त को भेजे हैं। इसमें मध्य प्रदेश के भोपाल, सीहोर व कटनी, छत्तीसगढ़ के रायपुर और ओडिशा के बालासोर स्थित जेएनवी का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि जिन विद्यालयों में ग्यारहवीं तक विज्ञान, प्रयोगशाला और एनसीसी की यूनिट की व्यवस्था है केवल उन्हीं विद्यालयों का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ऑनलाइन कोर्स : इन 4 जगहों से फ्री में करें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व अंग्रेजी बोलने का कोर्स

केंद्र सरकार की तरफ इसके लिए मैपिंग का काम भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद यह पांच विद्यालय सैनिक स्कूल के नाम से जाने जाएंगे। इच्छुक विद्यार्थियों को इन पांचों नवोदय विद्यालयों में दाखिला लेने के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा देनी होगी। वहीं पहले से इन स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को दूसरे नवोदय विद्यालय में शिफ्ट किया जाएगा।   

पढ़ें - जेईई मेन 2021: 100 फीसदी स्कोर लाने वाले सिद्धांत ने बताया सफलता का राज

यह भी पढ़ें - आईएसआरएफ-2021 : आठ देशों के 40 छात्रों को मिलेगा भारत में शोध करने का मौका 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed