फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ऑनलाइन कोर्स : इन 4 जगहों से फ्री में करें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व अंग्रेजी बोलने का कोर्स

Mon, 08 Mar 2021 09:29 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 08 Mar 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Online Courses : 4 Free platforms where you can enroll yourself in artificial intelligence and english speaking course
नि:शुल्क ऑनलाइन कोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस डिजिटल युग में नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। वहीं कोरोना महामारी की वजह से बाजार में आई मंदी के कारण कई संगठन अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहे हैं। ऐसे में अपनी नौकरी बचाए रखने और नई नौकरी पाने के लिए हर वक्त नए स्किल सीखते रहने बेहद जरूरी हो गया है। आज हम आपको ऐसे ही 4 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जानकारी देने जा रहे हैं, जहां आप नि:शुल्क और अपने सुविधाजनक समय पर कई पाठ्यक्रमों की शिक्षा घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।      



1. गूगल डिजिटल अनलाॅक्ड 

अगर अभ्यर्थी अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहते हैं तो गूगल उन्हें बेहतरीन अवसर दे रहा है। दरअसल, गूगल की वेबसाइट  https://learndigital.withgoogle.com/digitalunlocked/courses पर विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स जैसे अंडरस्टेंडिंग द बेसिक्स ऑफ मशीन लर्निंग, गेट अ बिजनेस ऑनलाइन, बिल्ड कॉन्फिडेंस विद सेल्फ प्रमोशन आदि डेटा एंड टेक, डिजिटल मार्केटिंग और करियर डेवलपमेंट से जुड़ 126 कोर्सेस उपलब्ध हैं। जिन्हें वीडियो के माध्यम से पढ़ाया जाता है। पाठ्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद कुछ सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों का सही जवाब देने पर गूगल द्वारा डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट पूरी तरह मान्य होता है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

Online Courses : 4 Free platforms where you can enroll yourself in artificial intelligence and english speaking course
नि:शुल्क ऑनलाइन कोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

गूगल एआई की वेबसाइट https://ai.google/education/ पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग के 13 कोर्सेस उपलब्ध हैं। उदाहरण के तौर पर एआई फॉर सोशल गूड गाइड, टेस्टिंग एंड डीबग्गिंग इन मशीन लर्निंग, डेटा इंजीनियरिंग ऑन गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म स्पेशलाइजेशन आदि। कोई भी नि:शुल्क इन कोर्सेस में दाखिला ले सकता है।

इंग्लिश स्पीकिंग एंड राइटिंग

Online Courses : 4 Free platforms where you can enroll yourself in artificial intelligence and english speaking course
नि:शुल्क ऑनलाइन कोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

भारत सरकार के केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा स्वयं पोटर्ल की शुरुआत की गई थी। इस पोर्टल के जरिए स्टूडेंट्स “एनुअल रिफ्रेशर प्रोग्राम इन इंग्लिश लैंग्वेज टीचिंग” कोर्स कर सकते हैं। यह कोर्स गुजरात यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. जगदीश एस जोशी द्वारा पढ़ाया जा रहा है। कोई भी स्टूडेंट यह कोर्स मुफ्त में कर सकता है, लेकिन सर्टिफिकेट लेने के लिए निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्किल बेस्ड कोर्स

Online Courses : 4 Free platforms where you can enroll yourself in artificial intelligence and english speaking course
नि:शुल्क ऑनलाइन कोर्स - फोटो : source

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा ई-लर्निंग पोर्टल की शुरुआत की गई है। इसमें स्टोरीटेलिंग, प्रेजेंटेशन स्किल्स ट्रेनिंग, जॉब इंटरव्यू आदि 400 विभिन्न पाठ्यक्रम पर 40 मिनट के वीडियो उपलब्ध हैं। कोई भी स्टूडेंट्स ई-स्किल इंडिया की वेबसाइट https://eskillindia.org/  पर जाकर लॉगइन कर इन कोर्स में दाखिला ले सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed