RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड दसवीं कक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक कर सकेंगे
RBSE 10th Result 2022: परिणाम का लिंक एक्टिवेट होते ही छात्र अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE 10th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से राज्य में आयोजित कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। आरबीएसई ने राज्य में माध्यमिक यानी दसवीं का परिणाम सोमवार 13 जून, 2022 को जारी किया। जानकारी के अनुसार परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला (BD Kalla) के द्वारा जारी किया। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in and rajresults.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे छात्र अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
RBSE 10th Result 2022: शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
कक्षा दसवीं के परिणाम के जारी होने की तारीख की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्रि बीडी कल्ला ने स्वयं दी थी। शिक्षा मंत्री कल्ला ने ट्वीट कर बताया था कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित माध्यमिक तथा प्रवेशिका का परीक्षा परिणाम कल दोपहर 3 बजे घोषित किया जा रहा है। सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं। ध्यान दें कि परिणाम का लिंक एक्टिवेट होते ही छात्र अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
RBSE 10th Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 31 मार्च, 2022 से लेकर 26 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्य में कुल 6,068 परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। बता दें कि दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में करीब 11 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम जांच सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज दिखाई दे रहे 10वीं के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X