05:21 PM, 17-Jun-2022
UP Board Result: कल आएगा यूपी बोर्ड का परिणाम
यूपी बोर्ड का परिणाम कल 18 जून, 2022 को जारी किया जाएगा।
02:33 PM, 16-Jun-2022
UP Board Result 2022 UPMSP
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
02:33 PM, 16-Jun-2022
UP Board Result 2022 Class 10th 12th
बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की लेकर तारीख को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस सप्ताह में ही आने के आसार हैं।
02:32 PM, 16-Jun-2022
UP Board Result 2022
उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबर है। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा।
09:19 AM, 16-Jun-2022
UP Board Result Live Updates Date and Time
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर आज तारीखों की घोषणा की जा सकती है।
09:18 AM, 16-Jun-2022
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022: सीएम योगी ने ली बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश देकर कहा कि यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम इसी सप्ताह जारी कर दिए जाने चाहिए ताकि लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो सके।
09:17 AM, 16-Jun-2022
UP Board Result 2022 Date Live: 18 जून तक जारी होंगे यूपी बोर्ड रिज़ल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट 18 जून तक घोषित किए जा सकते हैं।
09:30 PM, 15-Jun-2022
UP Board 10th, 12th Result 2022: चार चरणों में ऐसे देख सकेंगे परिणाम
- चरण 1: सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- चरण 2: अब यहां दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- चरण 4: यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
- चरण 5: अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- चरण 6: आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
07:41 PM, 15-Jun-2022
UP Board Result 2022 Kab Aayega
यूपीएमएसपी (UPMSP) के कार्यालय में पदस्थ विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक यूपी बोर्ड हाईस्कूल यानी 10वीं और इंटरमीडिएट (UP Board Inter) यानी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जून के तीसरे सप्ताह में यानी 16 जून से 18 जून के मध्य जारी किया जा सकता है।
05:35 PM, 15-Jun-2022
Calculate UP Board 12th Result 2022 Percentage
- उदाहरण के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में पांच विषय हैं।
- पांचों विषय के पेपर के पूर्णांक 100-100 हैं। यानी कुल अंक या कुल पूर्णांक 500 होते हैं।
- अब किसी छात्र को सभी विषयों में कुल मिलाकर 400 अंक मिले हैं तो उन 400 अंकों को कुल अंक या कुल पूर्णांक 500 से विभाजित करना है।
- जैसे (400/500) = 0.80 हुआ। अब इसे 100 से गुणा कर दें तो यह 80 हो जाएगा।
- अर्थात उस छात्र को 80 फीसदी मार्क्स मिले हैं।
कमेंट
कमेंट X