{"_id":"60b0a7cb441d7b7c0d2960d7","slug":"pune-university-results-of-various-ug-pg-semester-exams-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय: विभिन्न यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय: विभिन्न यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट जारी
Fri, 28 May 2021 02:00 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 28 May 2021 02:00 PM IST
सार
- सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
पुणे यूनिवर्सिटी
- फोटो : savitribai phule pune university
विस्तार
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। पुणे विश्वविद्यालय ने मास्टर ऑफ फार्मेसी, मास्टर इन कंप्यूटर मैनेजमेंट, बीएससी, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन और मास्टर्स ऑफ लॉ के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो विद्यार्थी इन परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे पुणे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पुणे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट unipune.ac.in है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-तेलंगाना बोर्ड: कोरोना के कारण 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित, जून के पहले हफ्ते में समीक्षा
विज्ञापन
विद्यार्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूजी और पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के समेस्टर परीक्षाओं का परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
ऐसे देखें पुणे विश्वविद्यालय का यूजी और पीजी सेमेस्टर रिजल्ट
-सबसे पहले पुणे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट unipune.ac.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना रोल नंबर डालना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2021: 10वीं-12वीं परीक्षाओं की डेट तय नहीं, शिक्षा मंत्री बोले- पता नहीं कब
इससे पहले पुणे विश्वविद्यालय ने बीएससी, बैचलर इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक, एमकॉम और एमबीए सहित विभिन्न कार्यक्रमों के परिणाम जारी किए थे।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X