फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2021: 10वीं-12वीं परीक्षाओं की डेट तय नहीं, शिक्षा मंत्री बोले- पता नहीं कब होंगी?

Fri, 28 May 2021 10:38 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 28 May 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
RBSE 10th and 12th Board Exams 2021 Not sure when to conduct board exams says education minister
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

राजस्थान बोर्ड ने अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख तय नहीं की है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच अभी भी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर काफी असमंजस बना हुआ है। वहीं, सूबे के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर कोई भी निर्णय लेने से पहले सूबे की सरकार कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा, 'मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता कि हम कब बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन करा सकते हैं।' गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का भविष्य बोर्ड परीक्षाओं पर निर्भर रहता है। ऐसे में हम बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षआ रद्द नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति के ठीक होने के बाद परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा।



 

RBSE 10th and 12th Board Exams 2021 Not sure when to conduct board exams says education minister
बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

सूबे के शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभी देशभर में कोरोना वायरस मौजूद है, ऐसे में कुछ भी टिप्पणी करना संभव नहीं है। उन्होंने दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने के संबंध में कहा कि इससे बाद में बच्चों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। अभी दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। गौरतलब है कि सीबीएसई सहित कई अन्य राज्य बोर्ड ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया है और विद्यार्थियों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए घोषित करने का निर्णय लिया है। वहीं, अभी तक राजस्थान बोर्ड ने ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया और न ही ऐसे संकेत दिए हैं।

RBSE 10th and 12th Board Exams 2021 Not sure when to conduct board exams says education minister
बोर्ड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वहीं, सूबे के शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर हम दसवीं कक्षा के छात्रों को प्रमोट करते हैं, तो उन्हें ग्यारहवीं कक्षा में डाला जाएगा। ऐसी स्थिति में अगर वह बारहवीं कक्षा की तैयारी सही से नहीं कर पाये या फिर फेल हो गए, तो क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि अभी फिजिकल बोर्ड परीक्षाओं को आयोजित कराने की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन हम इस पर काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed