तेलंगाना बोर्ड: कोरोना के कारण 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित, जून के पहले हफ्ते में समीक्षा
- तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने सेकेंड ईयर इंटरमीडिएट छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE)ने सेकेंड ईयर इंटरमीडिएट छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 मई से 7 जून तक आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति एवं लॉकडाउन के कारण इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की गई है। हालांकि अभी प्रैक्टिकल परीक्षाओं का नया टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है। जून के पहले हफ्ते में कोविड-19 की स्थिति के समीक्षा के बाद प्रैक्टिकल परीक्षाओं का नया टाइम टेबल जारी किया जाएगा। बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के शुरू होने से 15 दिन पहले टीएस इंटर टाइम टेबल जारी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2021: 10वीं-12वीं परीक्षाओं की डेट तय नहीं, शिक्षा मंत्री बोले- पता नहीं कब
इस बात की जानकारी टीएसबीआईई सचिव सैयद ओमर जलील ने दी है। उनकी तरफ से जारी रिलीज में कहा गया है कि सभी छात्रों, अभिभावकों और जूनियर कॉलेजों के प्राचार्यों को सूचित किया जाता है कि राज्य में वर्तमान कोरोना महामारी की स्थिति और तालाबंदी को देखते हुए इंटरमीडिएट की व्यावहारिक परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित की जाती हैं। बता दें कि बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं अप्रैल में कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दी गई थी। इससे पहले ये परीक्षाएं 1 मई से लेकर 19 मई के बीच आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था।
इसे भी पढ़ें-CBSE 12वीं बोर्ड: परीक्षा रद्द होगी या नहीं, इसका फैसला अब सोमवार को होगा
वहीं, सूबे के शिक्षा विभाग ने दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। ये परीक्षाएं 17 मई े आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए दसवीं की परीक्षाओं को इस साल रद्द कर दिया गया है और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X