{"_id":"60be00a88ebc3e7fed10af37","slug":"pseb-12th-board-exam-2021-punjab-may-follow-cbse-likely-to-cancel-class-12-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सीबीएसई की तरह राज्य बोर्ड भी रद्द कर सकता है 12वीं की परीक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पंजाब: सीबीएसई की तरह राज्य बोर्ड भी रद्द कर सकता है 12वीं की परीक्षाएं
Mon, 07 Jun 2021 05:17 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 07 Jun 2021 05:17 PM IST
सार
- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर सकता है।
विज्ञापन
विद्यार्थी ( फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को केवल चयनित विषयों के लिए आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, सीबीएसई द्वारा बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने के बाद से बोर्ड ने अभी तक सूबे की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि पंजाब बोर्ड भी बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर सकता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, सीएम ममता बनर्जी ने की घोषणा
विज्ञापन
हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पंजाब बोर्ड भी सीबीएसई बोर्ड का अनुसरण करते हुए बारहवीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर सकता है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी का भी कहना है कि बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द हो सकती है। इसे लेकर सूबे के मुख्यमंत्री आने वाले कुछ दिनों में घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड निर्धारित करने में वक्त ले रहा है। आपको बता दें कि 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-करिअर गाइडेंस : 12वीं के बाद विदेशी भाषा कोर्सेज भी हैं बेहतर विकल्प, रोजगार भी अपार
उसके बाद से सभी राज्यों के बोर्ड पर भी बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का दबाव बढ़ गया था। पश्चिम बंगाल बोर्ड ने भी आज ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है। जबकि, हरियाणा बोर्ड, मध्यप्रदेश बोर्ड, उत्तराखंड बोर्ड, यूपी बोर्ड और गुजरात बोर्ड सहित 11 से ज्यादा बोर्ड पहले ही बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर चुके हैं।
कमेंट
कमेंट X