{"_id":"60bded688ebc3e80e872168f","slug":"west-bengal-state-board-exams-for-class-10-and-class-12-have-been-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, सीएम ममता बनर्जी ने की घोषणा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, सीएम ममता बनर्जी ने की घोषणा
Mon, 07 Jun 2021 03:31 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 07 Jun 2021 03:31 PM IST
सार
- पश्चिम बंगाल बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
पश्चिम बंगाल बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी है। दरअसल, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षाएं आयोजित करने अथवा रद्द करने पर निर्णय करने के लिए सूबे में एक उच्च स्तरीय पैनल गठित किया गया था। इस पैनल में छह विशेषज्ञ शामिल थे। जिसे परीक्षाओं के मसले पर सभी हितधारकों से विचार - विमर्श के बाद अपने सुझाव और निष्कर्ष वाली रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपनी थी।
विज्ञापन
West Bengal state board exams for Class 10 and Class 12 have been cancelled: Chief Minister Mamata Banerjee pic.twitter.com/xVPzT7k0JJ
— ANI (@ANI) June 7, 2021विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई: 12वीं के प्रैक्टिकल, आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 28 जून तक
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले 1 जून को सीबीएसई बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद से राज्यों के बोर्ड पर बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने का दबाव बढ़ गया था। धीरे-धीरे सीआईएसई बोर्ड सहित हरियाणा, यूपी, मध्यप्रदेश, गोवा एवं अन्य राज्यों के बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।
कमेंट
कमेंट X